Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Delhi Blast: आमिर राशिद अली को एनआईए की कस्टडी में भेजा, 10 दिन चलेगी पूछताछ

Delhi Blast – Aamir Rashid Ali NIA Custody

Delhi Blast: आमिर राशिद अली को एनआईए की कस्टडी में भेजा, 10 दिन चलेगी पूछताछ

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट के मामले में मुख्य आरोपी आमिर राशिद अली को 10 दिन के लिए एनआईए की कस्टडी में भेज दिया गया है। सोमवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने जांच एजेंसी को उसकी कस्टडी सौंप दी। आमिर राशिद अली को एनआईए ने रविवार को गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया कि आमिर और आतंकी उमर नबी ने मिलकर दिल्ली में बड़े पैमाने पर धमाका करने की साजिश रची थी।

एनआईए की टीम अब अगले 10 दिनों तक आमिर से पूछताछ करेगी और इस दौरान मामले से जुड़े कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। आरोपी से पूछताछ में यह सामने आ सकता है कि किस तरह से आतंकी नेटवर्क ने दिल्ली ब्लास्ट की योजना बनाई और इसमें किन-किन लोगों का हाथ था।

गिरफ्तार किए गए आमिर राशिद अली का संबंध कश्मीर से है और उसके पास से ऐसे सबूत बरामद हुए हैं जो आत्मघाती हमलावर और साजिश में शामिल अन्य लोगों के बीच संबंधों को उजागर कर सकते हैं। जांच एजेंसी का दावा है कि आमिर ने कार ब्लास्ट में इस्तेमाल वाहन के पंजीकरण और हमले की योजना में शामिल अन्य व्यक्तियों की जानकारी दी है।

दिल्ली ब्लास्ट में 10 लोगों की मौत हुई थी और 32 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। इस हमले में इस्तेमाल कार सीधे आमिर के नाम पर पंजीकृत थी। एनआईए ने दिल्ली पुलिस से मामले को अपने हाथ में लेने के बाद व्यापक तलाशी अभियान चलाया और आरोपी को दबोचने में सफलता हासिल की।

अब आमिर राशिद अली की पूछताछ से जुड़े कई बड़े राज सामने आने की संभावना है, जो दिल्ली ब्लास्ट के पीछे के नेटवर्क और आतंकी साजिश को उजागर करेंगे। एनआईए की टीम मामले की गहराई से जांच कर रही है और आगामी दिनों में इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर भी प्रकाश डाला जाएगा।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें