Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरता

Delhi Crime: शाहदरा में कपड़े की डिलीवरी ले जा रहे युवक से लूट, दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

Delhi Crime: शाहदरा में कपड़े की डिलीवरी ले जा रहे युवक से लूट, दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

रिपोर्ट: रवि डालमिया

शाहदरा जिले के गांधी नगर थाना क्षेत्र में कपड़े की डिलीवरी देने जा रहे युवक से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो लुटेरे स्थानीय लोगों की सूझबूझ और पुलिस की तेज कार्रवाई के चलते गिरफ्तार कर लिए गए। इस लूट के दौरान छीनी गई कुल रकम ₹1 लाख में से ₹60,000 की राशि पुलिस ने बरामद कर ली है। तीसरे आरोपी की तलाश अब भी जारी है।

डीसीपी शाहदरा प्रशांत गौतम ने बताया कि 18 जून की रात करीब 10:05 बजे शाहजाद नामक युवक ने पुलिस को सूचना दी कि वह अशोक गली, गांधी नगर में कपड़ों की गठरी लेकर डिलीवरी के लिए जा रहा था। जैसे ही वह शिव साईं गारमेंट्स के पास पहुंचा, तीन युवकों ने उसे घेर लिया। एक ने सामने से रोककर उसे बातों में उलझाया, दूसरा पीछे से धक्का मारकर असंतुलित कर दिया और तीसरे ने उसकी जींस की जेब से एक लाख रुपये निकाल लिए।

शाहजाद ने हिम्मत दिखाते हुए तुरंत शोर मचाया, जिससे आसपास मौजूद लोगों ने दो लुटेरों को मौके पर ही दबोच लिया, जबकि एक आरोपी भागने में सफल रहा। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पीड़ित के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की गई। पकड़े गए आरोपियों के नाम विक्की (21), निवासी तीर्थ नगर, नबी करीम और सुमित उर्फ कांटे (28), निवासी बस्ती जुलाहन, सदर बताए गए हैं। पुलिस ने सुमित के पास से ₹35,000 और विक्की से ₹25,000 की लूटी गई रकम बरामद की है। जानकारी के मुताबिक सुमित एक आदतन अपराधी है और पहले भी आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है।

दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। तीसरे फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। इस पूरी कार्रवाई में एसआई विकास कुमार, एएसआई हरबीर बलियान, हेड कांस्टेबल राहुल चौधरी, अमन बंसल और विनय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

डीसीपी प्रशांत गौतम ने इस पूरी कार्रवाई को समाज और पुलिस के संयुक्त प्रयास का उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि यदि नागरिक सतर्कता दिखाएं और सहयोग करें, तो अपराधियों की धरपकड़ और तेजी से की जा सकती है। फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है और पुलिस तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी को प्राथमिकता दे रही है।

>>>>>>>

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें