उत्तर प्रदेश, नोएडा: 11.68 लाख पौधे लगाने के लिए महाअभियान 

अजीत कुमार 

उत्तर प्रदेश, नोएडा।जिले में एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान के तहत बुधवार को पौधरोपण महाअभियान का शुभारंभ होगा। वन विभाग सहित अन्य विभागों के सहयोग से जिले में 11,68,300 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। आयोजन की तैयारियों की समीक्षा मंगलवार को डीएम कैंप कार्यालय में नोडल अधिकारी व प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम की अध्यक्षता में हुई।
समीक्षा बैठक में मुकेश मेश्राम ने कहा कि पौधरोपण केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सभी अधिकारियों को युद्ध स्तर पर तैयारियां पूरी करने और अभियान को जन आंदोलन बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर देते हुए जनप्रतिनिधियों, स्कूल-कॉलेज, औद्योगिक इकाइयों, एनजीओ, आरडब्ल्यूए, एनसीसी और युवा संगठनों को अधिक से अधिक सहभागिता के लिए प्रेरित करने को कहा।

वहीं, डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि विभिन्न विभागों जैसे वन, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, शिक्षा, कृषि, जल शक्ति व उद्योग आदि को लक्ष्य दिए गए हैं। तैयारियों में जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के साथ समन्वय स्थापित किया जा रहा है। मुकेश मेश्राम ने वन विभाग को गड्ढों की खुदाई और पौधों की व्यवस्था समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने रोपित पौधों की सुरक्षा और देखभाल पर भी विशेष ध्यान देने को कहा। अभियान के तहत नंदन वन, ग्राम्य वन और आयुष वन की स्थापना की तैयारियां भी अंतिम चरण में हैं। डीएम ने लोगों से अपील की कि 9 जुलाई को उत्साहपूर्वक पौधरोपण में भाग लें और सेल्फी लेकर एक पेड़ मां के नाम पोर्टल व डीएम जीबीएन के ट्विटर हैंडल पर साझा करें। बैठक में सीडीओ विद्यानाथ शुक्ल, डीएफओ प्रमोद श्रीवास्तव, बीएसए राहुल पंवार आदि मौजूद रहे।

 

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img