Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Gujarat Bus Accident: गुजरात के कच्छ में बस और ट्रक की टक्कर, सात की मौत

Gujarat Bus Accident: गुजरात के कच्छ में बस और ट्रक की टक्कर, सात की मौत

गुजरात के कच्छ जिले में शुक्रवार को बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई, जिसमें मौके पर ही सात लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 20 अन्य लोग घायल हुए हैं। इनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह हादसा केरा-मुंद्रा रोड के नजदीक हुआ। बस में कुल 40 लोग सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सभी घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एंबुलेंस स्टाफ मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी सहायता के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसा दोपहर करीब 12 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि बस मुंद्रा से आ रही थी और ट्रक भुज की ओर जा रहा था। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें