Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीGautam Buddh Nagar Polling Stations: जिले में 766 मतदान केंद्र और 1926 मतदेय स्थल निर्धारित, चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूचीBhangel Firecracker Fire: दिवाली से एक दिन पहले ठेली पर रखे ग्रीन पटाखों में लगी आग, दमकलकर्मियों ने तुरंत पाया काबूNoida Diwali Security: दीवाली पर 10 जोन और 26 सेक्टरों में पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी और 20 स्थानों पर दमकल तैनात

नोएडा में 5 हजार वॉटर मीटर लगाने का काम पूरा

नोएडा में 5 हजार वॉटर मीटर लगाने का काम पूरा कर लिया गया है। नोएडा प्राधिकरण का टारगेट 82 हजार वॉटर मीटर लगाने का है।
नोएडा में 5 हजार वॉटर मीटर लगाने का काम पूरा कर लिया गया है। नोएडा प्राधिकरण का टारगेट 82 हजार वॉटर मीटर लगाने का है।

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा में 5 हजार वॉटर मीटर लगाने का काम पूरा कर लिया गया है। नोएडा प्राधिकरण का टारगेट 82 हजार वॉटर मीटर लगाने का है। बताया जा रहा है कि 82 हजार वॉटर मीटर लगाने का काम अगले महीने यानी जून में पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए एक कंपनी का चयन किया जा चुका है।
अभी नोएडा में प्लॉट के साइज के हिसाब से पानी का बिल लिया जाता है। अब नई व्यवस्था में पानी के मीटर लगाए जा रहे हैं। इसमें पानी का बिल प्रति यूनिट के हिसाब से लिया जाएगा। यूनिट रेट के लिए दिल्ली और हरियाणा की नीति भी देखी गई। लेकिन वहां की भौतिक जनसंख्या और नोएडा की जनसंख्या में अंतर है। सबसे ज्यादा सेक्टर और सोसायटी यहीं हैं। नोएडा के लिए अलग मॉडल तैयार किया जाएगा। प्रदेश में भी यह अपनी तरह का पहला मॉडल होगा।

पानी का बिल वसूलेगा एओए
प्राधिकरण के मुताबिक नोएडा में यह माना जाता है कि चार से पांच लोगों का एक परिवार है। प्रतिदिन लगभग 200 लीटर पानी का उपयोग करता है। इसी तरह सोसायटी में किसका फ्लैट है और रोजाना कितना पानी इस्तेमाल हो रहा है, इसका भी हिसाब लगाया जा रहा है। वहीं बिल वसूलने की जिम्मेदारी एओए की होगी। वह चाहे तो इसे मेंटेनेंस में जोड़ सकता है, यह उसकी जिम्मेदारी है। जिन सोसायटियों में एओए का गठन नहीं हुआ है और जहां सोसाइटी बिल्डर की है, वहां पानी का बिल चुकाने की जिम्मेदारी बिल्डर की होगी।

जल ऐप करेंगे ऑनलाइन भुगतान
पानी के मीटर के साथ ऑनलाइन बिल भुगतान के लिए प्राधिकरण जल ऐप (जल बिलिंग) लेकर आ रहा है। आप इस वॉटर ऐप में रीडिंग देख पाएंगे। जो यूपीआई से जुड़ा होगा। मैसेज अलर्ट भी मिलेगा। यानी मासिक बिल जेनरेट होने पर आपको ऐप पर एक मैसेज मिलेगा। इसके बाद आप बिल का भुगतान कर उसकी रसीद प्राप्त कर सकेंगे। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *