Delhi: दिल्ली दंगा मामले की सुनवाई में चलती कार से पेश हुए वकील, कोर्ट ने लगाई फटकार

Delhi: दिल्ली दंगा मामले की सुनवाई में चलती कार से पेश हुए वकील, कोर्ट ने लगाई फटकार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली दंगों से जुड़े एक मामले की सुनवाई के दौरान एक वकील के चलती कार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश होने पर अदालत ने कड़ी नाराजगी जताई। कोर्ट ने इसे अनप्रोफेशनल आचरण बताते हुए कहा कि यह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का दुरुपयोग है, जिसे रोका जाना चाहिए। दरअसल, फरवरी 2020 के दिल्ली दंगों के एक मामले में सुनवाई के दौरान वकील को पहले खुले स्थान पर चलते हुए और फिर कार में सफर करते हुए वर्चुअल रूप से पेश होते देखा गया। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पुलस्त्य प्रमाचला इस मामले की सुनवाई कर रहे थे, जिसमें ताहिर हुसैन और अन्य आरोपी हैं। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष अभियोजन पक्ष के गवाहों से जिरह कर रहा था।

न्यायाधीश ने कहा कि वकील का यह व्यवहार किसी भी तरह से व्यावसायिक नहीं दिखता और इसे तुरंत रोका जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश होने के नियम हैं और वकील को अदालत में पेश होने के लिए निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन करना चाहिए। कोर्ट ने वकील को अगली सुनवाई पर तय नियमों के अनुसार ही उपस्थित होने का निर्देश दिया और कहा कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग केवल दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार ही होनी चाहिए।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img