नई दिल्ली: देश में कोरोना के मामले बढ़कर हुए 4,302, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों की मौत

नई दिल्ली, 4 जून : देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार वृद्धि का दौर बुधवार को भी जारी रहा। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 864 नए मामलों के साथ कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 4,302 हो गई है। वहीं कोरोना संक्रमण के चलते पिछले 24 घंटे में सात लोगों ने जान गंवा दी है। हालांकि कोरोना के चलते 1 जनवरी 2025 से अब तक 44 मौतें हो चुकी हैं, मगर उनमें से अधिकतर पीड़ित पहले से बीमार थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक कोरोना संक्रमण के चलते हुई मौतों में एक मौत दिल्ली, एक गुजरात, एक तमिलनाडु और चार महाराष्ट्र में दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में 581 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक 3281 कोविड-19 के मरीज ठीक हुए हैं। वहीं दिल्ली में भी कोरोना के मामलों में तेजी देखी जा रही जिसके चलते पिछले 24 घंटे में 64 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसी के साथ दिल्ली में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 457 हो गई है।

मंत्रालय के मुताबिक इस साल कोरोना के मामलों में उछाल चार वेरिएंट- एलएफ.7, एक्सएफजी, जेएन.1 और एनबी. 1.8.1 के कारण हुआ है। एनबी.1.8.1 एक नया कोरोना का सब वेरिएंट है जो भारत में पाया गया है। वायरस विकास पर विश्व स्वास्थ्य संगठन के तकनीकी सलाहकार समूह ने इस वेरिएंट को ‘मॉनिटरिंग के तहत वेरिएंट’ के रूप में नामित किया है – जिसमें वायरस की विशेषताओं में महत्वपूर्ण परिवर्तन हैं लेकिन जिसका महामारी विज्ञान संबंधी प्रभाव अस्पष्ट है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img