Delhi Crime: दिल्ली में थार सवार ने मामूली टक्कर पर रिक्शा चालक को मारी गोली, आरोपी समीर शर्मा और महिला साथी गिरफ्तार

Delhi Crime: दिल्ली में थार सवार ने मामूली टक्कर पर रिक्शा चालक को मारी गोली, आरोपी समीर शर्मा और महिला साथी गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के यमुनापार क्षेत्र में रोडरेज की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक थार सवार व्यक्ति ने सिर्फ मामूली सी टक्कर के बाद एक रिक्शा चालक को गोली मार दी। यह सनसनीखेज वारदात 23 जून की सुबह नंद नगरी इलाके के गगन सिनेमा टी-पॉइंट पर हुई। गंभीर रूप से घायल रिक्शा चालक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि पुलिस ने मामले में आरोपी समीर शर्मा और उसकी महिला साथी को गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी शाहदरा आशीष मिश्रा के अनुसार, घायल रिक्शा चालक की पहचान 30 वर्षीय विनय पुत्र चंद्रपाल, निवासी प्रताप नगर, सबोली के रूप में हुई है। वह 23 जून की सुबह अपने रिक्शे से अमित विहार से लौट रहा था। गगन सिनेमा टी-पॉइंट पर यू-टर्न लेते समय उसका रिक्शा एक काले रंग की महिंद्रा थार से हल्का-सा टकरा गया।

टक्कर बेहद मामूली थी, लेकिन थार चालक आपा खो बैठा। वह गाड़ी से उतरा और आवेश में आकर विनय पर पिस्तौल से गोली चला दी। गोली लगते ही विनय सड़क पर गिर पड़ा। हमलावर मौके से अपनी थार में महिला साथी के साथ फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल विनय को तुरंत जीटीबी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही नंद नगरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आईपीसी की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। इंस्पेक्टर आनंद यादव के नेतृत्व में बनी टीम ने एसीपी नंद नगरी के निर्देशन में घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और साक्ष्य जुटाए। जांच के आधार पर आरोपी की पहचान समीर शर्मा (46), पुत्र रविंदर शर्मा, निवासी मधुबन, निर्माण विहार के रूप में हुई। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए कई जगह दबिश दी और अंततः उसे गिरफ्तार कर लिया गया। समीर के साथ वारदात के समय मौजूद उसकी महिला साथी को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में समीर ने स्वीकार किया कि गुस्से में आकर उसने गोली चलाई थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल और वह महिंद्रा थार गाड़ी भी बरामद कर ली है।

>>>>>>>

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img