Noida Crime: नोएडा में महिला को 99 घंटे डिजिटल अरेस्ट कर 50 लाख की ठगी, पुलिस ने आरोपी सुमित को दिल्ली से दबोचा

Noida Crime: नोएडा में महिला को 99 घंटे डिजिटल अरेस्ट कर 50 लाख की ठगी, पुलिस ने आरोपी सुमित को दिल्ली से दबोचा

रिपोर्ट: अमर सैनी

हाईटेक शहर नोएडा एक बार फिर साइबर ठगी का शिकार बन गया, जहां एक महिला को डिजिटल अरेस्ट में रखकर 50 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। नोएडा की साइबर क्राइम पुलिस ने इस मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शातिर ठग सुमित को दिल्ली के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। सुमित इस संगठित साइबर गिरोह में अकाउंट प्रोवाइडर की भूमिका निभाता था। पुलिस के अनुसार आरोपी सुमित पुत्र ओम प्रकाश, अपने साथियों के साथ मिलकर महिला को टेलीकॉम विभाग का अधिकारी बनकर कॉल करता था। उसे बताया गया कि उसके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस चल रहा है। इस झूठे डर के चलते महिला को 99 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट में रखा गया—यानि वीडियो कॉलिंग के माध्यम से लगातार निगरानी और दबाव में रखा गया।

इसी दौरान महिला से अलग-अलग खातों में 50 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए गए। साइबर थाना प्रभारी और उनकी टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की और आरोपी को दबोच लिया। एडीसीपी साइबर मनीषा सिंह ने बताया कि आरोपी के खाते से 2 लाख 57 हजार 179 रुपये फ्रीज कर दिए गए हैं, जिन्हें जल्द ही पीड़िता को लौटाया जाएगा। जांच में सामने आया कि सुमित और उसके साथियों ने यस बैंक में एक खाता खुलवाया, जिसमें 4 लाख रुपये ट्रांसफर करवाए गए। बाद में आरोपी और उसके गिरोह ने यह रकम निकाल ली।

इतना ही नहीं, बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते से करीब 14 लाख रुपये की नकदी निकासी की गई। पुलिस ने बताया कि इस ठगी के मामले में एक अन्य आरोपी मोहम्मद जुनैद खान को 3 जून को ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अभी गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और साइबर पुलिस नेटवर्क का पूरा भंडाफोड़ करने की दिशा में लगातार काम कर रही है।

https://youtu.be/Cn7rQTI9c_A

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img