Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगी

उत्तर प्रदेश, नोएडा: CBI की नोएडा में बड़ी कार्रवाई, आस्ट्रेलिया UK के लोगों से साइबर फ्राॅड करने वाला मास्टरमाइंड दबोचा

उत्तर प्रदेश, नोएडा: CBI की नोएडा में बड़ी कार्रवाई, आस्ट्रेलिया UK के लोगों से साइबर फ्राॅड करने वाला मास्टरमाइंड दबोचा
नोएडा में CBI ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है। इंटरनेशनल स्तर के फर्जी काॅल सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए मास्टरमाइंड को मौके से पकड़ा गया है।

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। नोएडा में CBI ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है। इंटरनेशनल स्तर के फर्जी काॅल सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए मास्टरमाइंड को मौके से पकड़ा गया है। आरोपी आस्टे्रलिया व UK के लोगों से ठगी करता था। लंबे समय से भारत में बैठकर आरोपी ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। विदेश से इस मामले में शिकायत मिलने के बाद आरोपी की धरपकड़ हुई है। आरोपी की पहचान निशांत वालिया के रूप में हुई है। वह First इंडिया नाम से कंपनी चलाता है। इसमें कई और भी पार्टनर है। उनकी तलाश जारी है।

सीबीआई की जांच में पता चला है कि आरोपी साइबर एक्सपर्ट है। हाईटेक सॉफ्टवेयर के जरिये आरोपी व उसके साथी विदेशी नागरिकों की निजी जानकारी चोरी कर लेते थे। उन लोगों को टेक्निकल मदद, बैंक सपोर्ट और सुरक्षा अपटेड के नाम पर पहले मदद का झांसा देते थे बाद में ब्लैकमेल कर साइबर फ्राॅड कर लेते थे। लंबे समय से यह धंधा संचालित किया जा रहा था। जांच में पता चला है कि इस गैंग में कई अन्य शातिर भी है। आरोपी विदेशी नागरिक को फोन पर कहते थे कि उनकी बैंकिंग को खतरा है। उनके सिस्टम में वायरस अटैक हो सकता है। यह सुनकर व्यक्ति डर जाता था। इसके बाद पीड़ित को फिशिंग लिंक व नकली वेबसाइट का लिंक भेजकर उसको क्लिक करने के लिए कहते थे। जैसे ही उस पर पीड़ित क्लिक करता था उसके साथ साइबर फ्राड हो जाता था।

आपत्तिजनक दस्तावेज मिले

अब तक की जांच में पता चला है कि सीबीआई को मौके से आरोपी का लैपटाॅप, मोबाइल, आपत्तिजनक दस्तावेज व हाई ड्राइव मिली है। जांच में यह भी पता चला है कि इंटरनेशनल लेवल के इस फ्राड में निशांत जैसे कई और है, जिनकी तलाश सीबीआई कर रही है। इस मामले में जल्द ही और कार्रवाई भी देखने को मिल सकती है।

करोड़ों में है आंकड़ा

सूत्रों ने दावा किया है कि आरोपी द्वारा की गई ठगी का आंकड़ा करोड़ों में है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। सीबीआई इस मामले में जल्द ही बड़ा खुलासा कर सकती है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें