नई दिल्ली: आईसीजी ने करीब 7 लाख ओलिव रिडले कछुओं की रक्षा की

नई दिल्ली, 19 मई : भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) की ओर से प्रतिवर्ष नवंबर से मई तक चलाए जाने वाले ‘ऑपरेशन ओलिविया’ को बड़ी सफलता मिली है। इसके तहत लुप्तप्रायः प्रजाति के ओलिव रिडले कछुए इस वर्ष ना सिर्फ 6.98 लाख से अधिक संख्या में ओडिशा के रुशिकुल्या नदी के मुहाने पर पहुंचे हैं। बल्कि बड़ी तादाद में अंडे भी दिए हैं।

दरअसल आईसीजी, समुद्री जीव संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए प्रतिवर्ष गहिरमाथा बीच और ओडिशा के आसपास के तटीय क्षेत्रों में ओलिव रिडले कछुओं के लिए सुरक्षित घोंसले के मैदान सुनिश्चित करता है, जहां हर साल कछुए आते हैं। इसके अलावा ‘ऑपरेशन ओलिविया’ के तहत कठोर गश्त और हवाई निगरानी भी की जाती है। साथ ही सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से लुप्तप्राय प्रजातियों की सुरक्षा के लिए सामूहिक घोंसले का निर्माण सुनिश्चित किया जाता है।

आईसीजी ने ऑपरेशन ओलिविया की शुरुआत से लेकर अब तक क्षेत्र में 5,387 से ज़्यादा सतही गश्ती उड़ानें और 1,768 हवाई निगरानी मिशन किए हैं, जिससे अवैध मछली पकड़ने और आवास में व्यवधान जैसे खतरों में काफी कमी आई है। इस अवधि के दौरान, अवैध मछली पकड़ने में शामिल 366 नावों को हिरासत में लिया गया, जिससे समुद्री जीवन की रक्षा में आईसीजी की मजबूत प्रवर्तन भूमिका सामने आई है। इस कार्य में स्थानीय मछली पकड़ने वाले समुदायों की भी मदद ली जाती है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img