Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

Delhi BJP: वीरेंद्र सचदेवा का केजरीवाल पर तीखा हमला, कहा- 10 साल में दिल्ली को बर्बाद किया

वीरेंद्र सचदेवा का केजरीवाल पर तीखा हमला, कहा- 10 साल में दिल्ली को बर्बाद किया

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने एक प्रेस वार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी सरकार पर जमकर निशाना साधा। सचदेवा ने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को झूठे वादों और नीतियों से गुमराह किया है, जिसका खामियाजा आज दिल्ली के लोग भुगत रहे हैं। उन्होंने केजरीवाल की सरकार के कोविड प्रबंधन, शिक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं और जल संकट पर सवाल उठाए।

सचदेवा ने कहा, “अरविंद केजरीवाल कहते हैं कि उन्होंने दिल्ली में काम किया है और जनता ने उन्हें प्यार दिया है। लेकिन हकीकत यह है कि केजरीवाल ने लोगों को झांसा दिया। कोविड के समय, जब लोग अपने परिजनों की जान की दुहाई दे रहे थे, तब केजरीवाल ने हाथ खड़े कर दिए थे। उन्होंने दिल्लीवासियों को बचाने के बजाय, उन्हें दिल्ली छोड़ने के लिए कह दिया था। उसी समय पर उनकी सरकार ने शराब नीति में बदलाव किया, जिससे करोड़ों का घोटाला हुआ।”

शिक्षा के मुद्दे पर सचदेवा ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, “केजरीवाल ने शिक्षा के नाम पर दिल्ली के बच्चों को ठगा। 9वीं और 11वीं कक्षा में 1.5 लाख से ज्यादा बच्चों को फेल कर दिया गया। वहीं, सरकारी स्कूलों में सुविधाओं का अभाव है, जिससे बच्चों का भविष्य अंधकार में है।”

स्वास्थ्य सुविधाओं पर भी हमला बोलते हुए सचदेवा ने कहा कि दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में नकली दवाइयों का खुलासा हुआ है। उन्होंने मोहल्ला क्लीनिक के कामकाज पर भी सवाल उठाते हुए कहा, “मोहल्ला क्लीनिक में 65,000 से ज्यादा नकली टेस्ट किए गए हैं, जो दिल्ली की स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खोलते हैं।”

सचदेवा ने जल संकट पर केजरीवाल सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा, “दिल्ली के कई इलाकों जैसे पटपड़गंज, चिल्ला गांव, द्वारका, संगम विहार, देवली, अम्बेडकर नगर और मयूर विहार में लोग आज भी गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। त्योहारों के समय भी लोगों के घरों में पानी नहीं आ रहा है, और वे टैंकरों के सहारे जी रहे हैं। केजरीवाल सरकार पानी और बिजली बिल माफी की बात करती है, लेकिन फिर भी लोगों को बिल क्यों आ रहे हैं?”

सचदेवा ने अंत में कहा कि जनता अब केजरीवाल सरकार के झूठे वादों से तंग आ चुकी है और भाजपा दिल्ली को एक ईमानदार और सक्षम सरकार देने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *