Garhmukteshwar Mela: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गढ़मुक्तेश्वर में किया कार्तिक मेले का निरीक्षण

Garhmukteshwar Mela: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गढ़मुक्तेश्वर में किया कार्तिक मेले का निरीक्षण

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को दोपहर 01:15 बजे हापुड़ पहुंचे, जहां उन्होंने गढ़मुक्तेश्वर में चल रहे ऐतिहासिक कार्तिक मेले का निरीक्षण किया। हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद मुख्यमंत्री सीधे गंगा तट पहुंचे, जहां उन्होंने गंगा में दूध अर्पित कर पूजा-अर्चना की और आरती में भी भाग लिया। इस दौरान गंगा तट पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने इसके बाद मेले में लगे विभिन्न स्टॉलों और दुकानों का भी निरीक्षण किया और व्यवस्था की समीक्षा की। गढ़मुक्तेश्वर की पवित्र भूमि पर आयोजित यह प्राचीन गंगा मेला उत्तर भारत के प्रमुख धार्मिक आयोजनों में से एक है, जहां हर वर्ष लाखों श्रद्धालु स्नान और पूजन के लिए आते हैं। योगी आदित्यनाथ के आगमन की सूचना शनिवार देर शाम अधिकारियों को मिली थी, जिसके बाद प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी थीं। मुख्यमंत्री ने मेले स्थल पर पहुंचकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। यह बैठक अस्थायी पुलिस लाइन के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मेला अति महत्वपूर्ण और पौराणिक है, इसलिए यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं को आधुनिक सुविधाएं और स्वच्छ वातावरण प्रदान किया जाए। योगी आदित्यनाथ ने विशेष रूप से पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए कि मेले के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। मुख्यमंत्री ने मेले की स्वच्छता, यातायात व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाओं और जल व्यवस्था की भी विस्तार से समीक्षा की। लगभग 35 मिनट तक चली इस बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, जिलाधिकारी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img