Delhi Crime: पूर्वी दिल्ली में ड्रग तस्करी का भंडाफोड़, दो तस्कर गिरफ्तार

Delhi Crime: पूर्वी दिल्ली में ड्रग तस्करी का भंडाफोड़, दो तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

Delhi Crime:  पूर्वी दिल्ली में सक्रिय ड्रग तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्पेशल स्टाफ की टीम ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो सीमावर्ती इलाकों में दर्जी के काम की आड़ में स्मैक की सप्लाई कर रहे थे। पुलिस ने इनके कब्जे से 230 ग्राम हाई-क्वालिटी स्मैक बरामद की है। पूर्वी दिल्ली के डीसीपी अभिषेक धानिया ने जानकारी दी कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान 24 वर्षीय साहिल और 22 वर्षीय नबी के रूप में हुई है।

दोनों आरोपी लंबे समय से गाजियाबाद के लोनी इलाके में रहकर दर्जी का काम कर रहे थे, लेकिन इसका इस्तेमाल सिर्फ अपने असली धंधे यानी ड्रग तस्करी को छिपाने के लिए करते थे। डीसीपी के अनुसार, इंस्पेक्टर जितेन्द्र मालिक के नेतृत्व में बनी टीम ने आनंद विहार बस अड्डे के पास सर्विस रोड से दोनों को गिरफ्तार किया। प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे दर्जी का पेशा सिर्फ दिखावे के लिए अपनाए हुए थे, जबकि उनका असली मकसद स्मैक को दिल्ली और उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में सप्लाई करना था।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img