अवैध निर्माण हटाने गई टीम से हाथापाई,कर्मचारियों ने लगाया डीजल डालने का आरोप

अमर सैनी

नोएडा।नोएडा के हाजीपुर के खसरा नंबर 412 पर अवैध निर्माण को रोकने गई प्राधिकरण टीम के साथ मारपीट की गई। प्राधिकरण कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि अतिक्रमण कर्ता ने पहले अपने ऊपर डीजल डाला और बाद में हमारे दो प्रबंधक के ऊपर डीजल फेंका। प्राधिकरण के वर्क सर्किल-8 के अवर अभियंता ने इस मामले की शिकायत थाना सेक्टर-39 पुलिस से की है। एसीपी प्रथम प्रवीण सिंह ने बताया कि प्राधिकरण के कर्मचारियों पर डीजल डालने की बात गलत है। प्राधिकरण से मिली शिकायत पर एक्शन लिया जाएगा।

दरअसल हाजीपुर में खसरा नंबर-412 प्राधिकरण की अर्जित और कब्जा प्राप्त भूमि है। मास्टर प्लान 2031 के अनुसार ये नियोजित भूमि है। प्राधिकरण ने अपनी शिकायत में बताया कि सुनील त्यागी, नवीन नेहरा, मनोज नेहरा द्वारा इस जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। यहां अवैध निर्माण किया जा रहा है। इस संबंध में प्राधिकरण ने पांच बार क्रमशः 17 अगस्त 2022, 18 सितंबर 2023 , 9 अक्टूबर 2023 , 29 नवंबर 2023 के अलावा 12 जनवरी 2024 और 3 जुलाई 2024 को पुलिस से अवगत कराया गया।
इसके बाद भी इन लोगों की ओर से अवैध निर्माण किया जा रहा है। समय समय पर यहां अवैध निर्माण रुकवाया गया। लेकिन रातो रात यहां फिर से निर्माण कर लिया गया। शनिवार को वर्क सर्किल-8 , भू लेख विभाग और स्थानीय पुलिस के साथ उक्त खसरा नंबर पर गए। यहां बिल्डिंग के अंदर बन रहे अवैध निर्माण को ध्वस्त करने का प्रयास किया। इस दौरान बिल्डिंग के अंदर पहले से मौजूद तीन लोगों में एक ने वर्क सर्किल के स्टॉफ को धक्का दिया। साथ ही गाली गलौज की गई।

डीजल डालकर दी धमकी
एक व्यक्ति ने अपने ऊपर और वर्क सर्किल के दो ऑन ड्यूटी आफिसर दीपक कुमार और रोहित सिंह पर डीजल डालकर उनको धमकाया। ये देखते हुए प्राधिकरण की टीम को वापस आना पड़ा। प्राधिकरण अधिकारी ने बताया कि खसरा नंबर 412 पर अवैध रूप से बेसमैंट की खुदाई के कारण बगल वाली इमारत में दरार आ रही है। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img