उत्तर प्रदेश, नोएडा: मोबाइल फोन के टावरों से कीमती उपकरण चुराने वाले दो चोर

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा।थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के सेक्टर-72 में लगे मोबाइल फोन के टावर से अज्ञात बदमाशों ने कीमती उपकरण चोरी कर लिया था। इस मामले में शैलेंद्र सिंह पुत्र शिव रतन सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सेक्टर-72 में उनकी कंपनी का मोबाइल फोन का टावर लगा है। पीड़ित के अनुसार 18 अप्रैल की रात को उनके पास फोन आया कि साइट पर शटल डाउन है। सूचना पर वह नाईट सिक्योरिटी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो उन्होंने पाया कि वहां से अज्ञात बदमाशों ने दो कीमती उपकरण आरआरयू और अन्य सहायक उपकरण चोरी कर लिया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही पुलिस ने आज लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए टावर से आरआरयू यूनिट चोरी करने वाले 2 अभियुक्त अखिल कुमार पुत्र सतीश कुमार तथा मोहित पुत्र किशन को ग्राम सर्फाबाद से मुखिया मार्केट की और जाने वाले कच्चे रास्ते से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के 2 आरआरयू मशीन व अन्य सामान बरामद हुआ है।बता दें कि आये दिन नोएडा-ग्रेटर नोएडा में लगे मोबाइल टावरों में लगे आरआरयू (रिमोट रेडियो यूनिट) व अन्य उपकरणों की लगातार चोरी हो रही है। आरआरयू मोबाइल को नेटवर्क प्रदान करता है। जो मोबाइल फोन को कॉल या संदेश भेजने में सक्षम है। अगर मोबाइल टावर में लगे आरआरयू चोरी हो जाता है तो आसपास में सिग्नल यूनिट डाउन हो जाती है और नेटवर्क प्रभावित होता है। इससे उपभेक्ताओं को फोन के नेटवर्क के लिए काफी परेशानियों को सामना करना पड़ता है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img