उत्तर प्रदेश, नोएडा: रेस्टोरेंट के कर्मचारियों को बंधक बनाकर पीटा

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा।सेक्टर-39 थाने में एक नामी रेस्टोरेंट में सहायक प्रबंधक और कैशियर का काम करने वाले दो लोगों ने सात आरोपियों के खिलाफ सेक्टर-39 थाने में मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने आरोपियों पर चोरी का झूठा आरोप लगाने और बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। मूलरूप से जेवर निवासी आमिल खान ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली के भीम नगरी अरविंदो मार्केट हौज खास स्थित दासा प्रकाश रेस्टोरेंट में असिस्टेंट मैनेजर के रूप में काम करते हैं। गाजियाबाद निवासी दोस्त विवेक भी उसी रेस्टोरेंट में कैशियर के रूप में काम करता है।

उसका आरोप है कि 11 अगस्त को दासा प्रकाश रेस्टोरेंट के संचालक अभिषेक, अर्जुन और उनके ड्राइवर राजा ने मिलकर विवेक पर चोरी का झूठा आरोप लगाया। वह विवेक को जबरन कार में डालकर नोएडा के सेक्टर-104 स्थित दासा प्रकाश रेस्टोरेंट में लेकर आए। इन लोगों ने उसे बंधक बना लिया। पीड़ित के अनुसार 12 अगस्त को लोकेंद्र चौहान, पंकज और लक्ष्मण ने दिल्ली के हौज खास स्थित रेस्टोरेंट से शिकायतकर्ता को चोरी का आरोप लगाते हुए कार में बैठा लिया। आमिल को भी आरोपी नोएडा के सेक्टर-104 स्थित रेस्टोरेंट में लेकर आ गए। पीड़ित का आरोप है इन्होंने रेस्टोरेंट के दूसरे तल पर उसे और दोस्त विवेक को तीसरी मंजिल पर बंधक बनाकर रख लिया। गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। एक कागज पर जबरन 27 लाख रुपये चोरी की बात लिखवाई। पीड़ित के अनुसार किसी तरह से वह गुरुवार को वह उनके कब्जे से निकलकर भागे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि दोनों लोगों को दिल्ली से बंधक बनाया था। केस की विवेचना दिल्ली से होगी। शून्य अपराध संख्या पर मुकदमा दर्ज करके केस को दिल्ली ट्रांसफर कर दिया है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img