Noida SIR: नोएडा में SIR अभियान तेज, डीएम मेधा रूपम ने शीला फोम और बेनेट यूनिवर्सिटी कैंप का निरीक्षण किया

Noida SIR: नोएडा में SIR अभियान तेज, डीएम मेधा रूपम ने शीला फोम और बेनेट यूनिवर्सिटी कैंप का निरीक्षण किया

रिपोर्ट: अजीत कुमार

नोएडा में मतदाता पुनरीक्षण अभियान को नई गति देने के लिए डीएम मेधा रूपम ने शीला फोम इंडस्ट्री और बेनेट यूनिवर्सिटी में चल रहे विशेष शिविरों का निरीक्षण किया। इस अभियान का उद्देश्य हर पात्र नागरिक को मतदाता सूची में जोड़ना और मतदाता नामांकन, संशोधन तथा सत्यापन की प्रक्रिया को सरल और सुलभ बनाना है।

डीएम ने शीला फोम इंडस्ट्री का दौरा करते हुए श्रमिकों से सीधा संवाद किया और नामांकन, संशोधन और सत्यापन की मौजूदा स्थिति को जाना। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी श्रमिक को दस्तावेजी प्रक्रिया में कठिनाई न हो और सभी आवश्यक सुविधाएं सीधे कार्यस्थल पर ही उपलब्ध कराई जाएँ। उद्योग क्षेत्रों में लग रहे विशेष शिविरों को अभियान की रीढ़ बताते हुए उन्होंने श्रमिक वर्ग की सक्रिय भागीदारी की सराहना की, जिससे प्रशासन उत्साहित है और अभियान में तेजी आ रही है।

बेनेट यूनिवर्सिटी में डीएम ने छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए चल रहे विशेष कैंप का निरीक्षण किया। उन्होंने पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं को सूची में शामिल करने पर विशेष जोर दिया और कहा कि युवा शक्ति ही मजबूत लोकतंत्र की नींव है। विश्वविद्यालयों में चल रहे शिविर प्रक्रिया को आसान और सुगम बनाने के लिए फॉर्म-6, फॉर्म-8 और एन्यूमरेशन फॉर्म को आसानी से स्वीकार किया जा रहा है और किसी भी बूथ का फॉर्म किसी भी कैंप में जमा करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

डीएम ने मतदाता सूची खोज सुविधा, searchable वेबसाइट, पीडीएफ लिस्ट और प्रशिक्षित बीएलओ टीम की उपलब्धता की जानकारी ली। इन सभी व्यवस्थाओं का उद्देश्य नागरिकों को तुरंत और पारदर्शी सेवा प्रदान करना है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर शिविर में सेवा प्रक्रिया पारदर्शी, सरल और सहज हो, ताकि नागरिकों को कोई असुविधा न हो और अभियान का अधिकतम लाभ सुनिश्चित किया जा सके।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img