उत्तर प्रदेश, नोएडा: चाइल्ड पीजीआई में अब बाहर से खरीदकर भी वैक्सीन लगवा सकेंगे अभिभावक

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। चाइल्ड पीजीआई में वैक्सीन मामले में नई सुविधा शुरू होने जा रही है। जो वैक्सीन सरकारी कार्यक्रम में उपलब्ध नहीं है, अभिभावक वह वैक्सीन भी बाहर से खरीदकर चाइल्ड पीजीआई में अपने बच्चे को लगवा सकेंगे। इसके लिए अस्पताल के निर्देशक की ओर से निर्देश जारी किए जा रहे हैं। हालांकि वैक्सीन लाने के दौरान अभिभावकों को उसकी कोल्ड चेन का पूरा ध्यान रखना होगा। यह सुविधा शुरू होने से अब तक निजी अस्पताल में जाकर वैक्सीन लगवाने में हजारों का खर्च झेलने वाले अभिभावकों को राहत मिलेगी।

चाइल्ड पीजीआई में वर्तमान में वह सभी वैक्सीन लगती हैं, जो सरकार से निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। ऐसे में अभिभावकों को बच्चे को कई वैक्सीन निजी अस्पताल में जाकर लगवानी पड़ती हैं। निजी अस्पताल में वैक्सीन के शुल्क के साथ-साथ डॉक्टर के लिए 800 से 100 हजार का पर्चा भी बनवाना पड़ता है। यह अभिभावकों को बहुत महंगा पड़ता है। वहीं, ग्रेटर नोएडा स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में सरकारी कार्यक्रम के तहत उपलब्ध सभी वैक्सीन निशुल्क लगती है। जबकि अन्य वैक्सीन निजी अस्पतालों की तुलना में सस्ती दरों पर लगती है। इससे अभिभावकों की जेब का भार बहुत कम हो गया है। इस वजह से संस्थान में वैक्सीन लगवाने के लिए लाइन लगी रहती है। अस्पताल के निर्देशक डॉ. एके सिंह ने बताया कि जो वैक्सीन सरकारी कार्यक्रम में उपलब्ध नहीं है, वह भी बाहर से खरीदकर चाइल्ड पीजीआई के डॉक्टर से लगवा सकते हैं। हालांकि इसके लिए अभिभावकों को वैक्सीन लाने के दौरान उसकी कोल्ड चैन का पूरा ध्यान रखना होगा। वैक्सीन कैसे लेकर आनी है, इसके बारे में वह डॉक्टर से भी सलाह ले सकते हैं।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img