उत्तर प्रदेश : हापुड़ से जरूरी खबर, रविवार को इस क्षेत्र की बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, होगा कार्य

Hapur News : (शाहरुख़ खान) हापुड़ शहर वासियों के लिए जरूर खबर है। दरअसल, रविवार को बिजलीघरों की क्षमता वृद्धि कार्य के कारण आधे शहर में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। दिल्ली रोड स्थित दो बिजलीघरों में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक कार्य होगा

ये है क्षेत्र

यूपीपीसीएल के बिजनेस प्लान के तहत बिजलीघरों की क्षमता बढ़ाने का काम किया जाएगा। इस दौरान दिल्ली रोड बिजलीघर और प्रथम बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान प्रभावित क्षेत्रों में टीचर कॉलोनी, राजीव विहार, सिद्धार्थनगर, बैंक कॉलोनी, अर्जुननगर, विवेक विहार, कलक्टर गंज, श्रीनगर, राजेंद्र नगर, पटेलनगर और आर्यनगर शामिल हैं। इसके अलावा रघुवीर गंज, जवाहर गंज, त्रिवेणीगंज, मजीदपुरा, आवास विकास और मोती कॉलोनी में भी बिजली नहीं रहेगी।

क्या बोले अफसर

अधिशासी अभियंता आरपी वर्मा ने बताया कि बिजलीघर पर काम जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे अपने जरूरी काम सुबह ही निपटा लें, ताकि दिक्कत का सामना न करना पड़े।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img