Noida Crime: नोएडा में वाहन चोरी गैंग का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार, 3 लग्जरी कारें बरामद

Noida Crime: नोएडा में वाहन चोरी गैंग का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार, 3 लग्जरी कारें बरामद

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा में थाना फेस-2 पुलिस, सीआरटी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय वाहन चोरी गैंग का भंडाफोड़ किया है। मुखबिर की सूचना और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के आधार पर टीम ने सेक्टर-92 सर्विस रोड के पास दबिश दी, जहां पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसी दौरान गैंग का सदस्य पंकज पुलिस पर फायरिंग करते हुए घायल हो गया, जिसे अस्पताल भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंकज, विवेक यादव और प्रेमपाल यादव के रूप में हुई है। तीनों टैक्सी ड्राइवर बताये जा रहे हैं, जो दिल्ली-एनसीआर में रेकी कर लग्जरी कारों की चोरी को अंजाम देते थे। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी की तीन कारें—अर्टिगा, क्रेटा और टाटा हेरियर—के साथ 91,000 रुपये नकद, मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड और घटना में प्रयुक्त Aura कार बरामद की है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों का नेटवर्क दिल्ली, नोएडा, भिंड, समस्तीपुर और हरियाणा तक फैला हुआ था। चोरी की गाड़ियों को ये सुनसान जगहों पर छिपाकर बेचने के लिए दूसरे राज्यों में ले जाते थे। मुख्य आरोपी पंकज पर दिल्ली-एनसीआर में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। घटना का सफल खुलासा करने पर डीसीपी सेंट्रल नोएडा ने पुलिस टीम को 25,000 रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।

शक्ति मोहन अवस्थी, डीसीपी सेंट्रल नोएडा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्रवाई से वाहन चोरी पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी और अपराधियों को जल्द ही पकड़ने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Greater Noida : नौकरी तलाशने से आगे बढ़कर समाधान प्रस्तुत कर रहे युवा, यूपी राइज में दिखी नई सोच

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आत्मनिर्भर उत्तर...

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Topics

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Greater Noida : यीडा क्षेत्र में निवेश को नई रफ्तार, 25 कंपनियों को लेटर ऑफ इंटेंट

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img