नई दिल्ली: भीषण गर्मी ने बढ़ाया हीट वेव का डर, केंद्र ने राज्यों को किया सतर्क

नई दिल्ली, 26 मार्च : राष्ट्रीय राजधानी सहित देश के अनेक क्षेत्रों में भीषण गर्मी की शुरुआत होने के साथ केंद्र सरकार हरकत में आ गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने वीरवार को देश के तमाम राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को चिट्ठी लिखकर अत्यधिक गर्मी से निपटने के लिए परामर्श जारी किया।

दरअसल, मौसम विभाग की तरफ से इस बार अधिक गर्मी को लेकर अलर्ट किया गया है। साथ ही अगले 3-4 दिनों के लिए हीट वेव का पूर्वानुमान लगाया है। वर्तमान में, देश के कुछ स्थानों पर ना सिर्फ मौसम का पारा चढ़ा हुआ है। बल्कि हीट वेव या लू चलने की आशंका भी दिखाई दे रही है। सरकार ने अत्यधिक गर्मी से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभागों को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।

स्वास्थ्य विभाग सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव की ओर से राज्यों को भेजे गए पत्र में अत्यधिक गर्मी से निपटने के अग्रिम उपायों के साथ स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को रोकने और निगरानी करने के लिए कहा है। साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं की प्रभावी तैयारी के लिए संबंधित स्वास्थ्य विभागों और जिलों को गाइडेंस डॉक्यूमेंट्स प्रसारित करने का निर्देश दिया है। केंद्र ने लिखा है कि इस संबंध में, हाल ही में राष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन और मानव स्वास्थ्य कार्यक्रम, एनसीडीसी द्वारा वर्चुअल मोड में ट्रेनिंग सेशन आयोजित किए गए हैं।

इसके अलावा हीट वेव और स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं को एनसीडीसी की तरफ से उपलब्ध कराई गई प्रशिक्षण सामग्री के साथ आगे बढ़ाने और संबंधित स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों को मौजूदा पी-फॉर्म स्तर के क्रेडेंशियल्स के जरिये आईएचआईपी पर रिपोर्ट करने के लिए कहा है। केंद्र सरकार का कहना है कि अगर राज्य, जिला और शहर के स्वास्थ्य विभाग चाहें तो वे हीट-हेल्थ एक्शन प्लान के कार्यान्वयन को सुनिश्चित कर सकते हैं।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img