Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Delhi Police Commissioner: एसबीके सिंह बने दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर, संजय अरोड़ा हुए रिटायर

Delhi Police Commissioner: एसबीके सिंह बने दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर, संजय अरोड़ा हुए रिटायर

दिल्ली पुलिस को नया मुखिया मिल गया है। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एसबीके सिंह ने मंगलवार को दिल्ली पुलिस आयुक्त का पदभार ग्रहण कर लिया। फिलहाल उन्हें यह जिम्मेदारी अतिरिक्त प्रभार के रूप में सौंपी गई है और अगले आदेश तक वे इस पद पर बने रहेंगे। इससे पहले एसबीके सिंह दिल्ली के होमगार्ड्स महानिदेशक के पद पर कार्यरत थे। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एजीएमयूटी कैडर के 1988 बैच के अधिकारी एसबीके सिंह की नियुक्ति को मंजूरी दी है। वहीं, मंगलवार को ही तमिलनाडु कैडर के 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी संजय अरोड़ा सेवानिवृत्त हो गए। उनका विदाई समारोह किंग्सवे कैंप के न्यू पुलिस लाइंस परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया।

दिल्ली पुलिस के इतिहास में संजय अरोड़ा तीसरे ऐसे पुलिस कमिश्नर रहे हैं जो एजीएमयूटी कैडर से बाहर के रहे। इससे पहले 1999 में अजय राज शर्मा और 2021 में राकेश अस्थाना को भी इसी तरह एनडीए सरकार के शासनकाल में दिल्ली पुलिस का कमिश्नर नियुक्त किया गया था। एसबीके सिंह के समक्ष अब राजधानी दिल्ली की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, स्वतंत्रता दिवस जैसे बड़े आयोजनों और साइबर क्राइम जैसे नए खतरों से निपटने की बड़ी जिम्मेदारी है। उनके अनुभव और प्रशासनिक क्षमताओं को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि वे इस चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी को सफलतापूर्वक निभाएंगे।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

 

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें