उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा एक्सप्रेस वे के आसपास नहीं होगा जलभराव

उत्तर प्रदेश, नोएडा।नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे समानांतर ग्रीन बेल्ट के दाय और बाय और चैनेज 10.30 किमी से 20 किमी तक गहरी सीवर लाइन की मरम्मत का काम होगा। प्राधिकरण के जीएम जल आरपी सिंह ने बताया कि इसके लिए टेंडर जारी किया जा रहा है। कंपनी का चयन किया जाएगा इसके बाद गहरी सीवर लाइन का काम होगा। हालांकि ये काम उप्र जल निगम को पूरा करना था। बतौर 2002 में इसके लिए नोएडा प्राधिकरण और उप्र जल निगम के बीच एमओयू साइन हुए थे। इस एमओयू को आंशिक रूप से निरस्त कर दिया गया है।

डीप सीवर लाइन का ये काम 40 करोड़ रुपए में किया जाएगा। जबकि इसी काम को जल निगम 63.36 करोड़ में 1.5 साल में पूरा करता। इसीलिए एग्रीमेंट को आंशिक निरस्त किया गया। इसका फैसला बोर्ड में लिया जा चुका है। इस एरिया में लगातार इंडस्ट्री , संस्थागत, आवासी और ग्रामीण आबादी बढ़ रही है। यहां पहले डाली गई सीवरेज लाइन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है। ऐसे में निकलने वाले सीवेज नोएडा एक्सप्रेस वे ग्रीन बेल्ट में जगह-जगह भर जाता है।

जलभराव की समस्या होगी समाप्त
सीवर लाइन बन जाने के बाद एक्सप्रेस वे से जुड़े सेक्टर , गांव और सड़कों पर जलभराव की समस्या पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी। प्राधिकरण ने बताया कि जल निगम से एग्रीमेंट के तहत एडवांट टावर से ग्रेटरनोएडा बार्डर तक दोनों तरफ चारों डीप सीवर लाइन का निर्माण जल निगम ने नहीं कराया।

महज ग्रेविटी लाइन , राइजिंग लाइन व आरसीसी वेल का निर्माण किया गया। इसी बीच एक्सप्रेस वे तीनों अंडरपास , नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन और डीएफसी सीआईएल की वजह से ग्रेविटी लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। ये लाइन 2003-04 में डाई गई थी जो पूरी तरह से अक्रियाशील है।

आईआईटी प्रोफेसर के साथ बैठक
ड्रेनेज सिस्टम में सुधार व जल निकासी के बीच बाधा बन रहे बॉटलनेक पाइंट में सुधार के लिए आईआईटी रुड़की के प्रोफेसर कमल जैन के साथ प्राधिकरण सीईओ और डीजीएम सिविल ने की। बैठक के बाद आईआईटी की टीम ने प्राधिकरण अधिकारियों के साथ ड्रेनेज सिस्टम का निरीक्षण किया। इसकी एक विस्तृत सर्वे रिपोर्ट आईआईटी के द्वारा दी जाएगी। जिसके बाद यहां सुधार कार्य किया जाएंगे।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img