उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा बोटेनिकल गार्डन से सेक्टर-142 तक होगा मेट्रो विस्तार

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन का विस्तार होगा। बोटेनिकल गार्डन से सेक्टर-142 तक मेट्रो के लिए आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार (महुआ) में एनएमआरसी के एमडी लोकेश एम ने प्रजेंटेशन दिया गया। एमडी ने बताया कि रिस्पांस पाजीटिव रहा है। उम्मीद है अगले सप्ताह तक मंजूरी के लिए पत्र आ जाएगा। इसके बाद टेंडर जारी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

प्रजेंटेशन के दौरान पूछा गया कि इस लाइन की वायबिलिटी क्या है ? कितने मुसाफिर इससे सफर करेंगे ? पहले से जो लाइन चल रही है वो घाटे में फिर भी आप इस लाइन को लेकर उत्साहित है? इसी तरह कई प्रश्नों का जवाब एनएमआरसी के एमडी ने संबंधित अधिकारियों के समक्ष दिया। करीब एक घंटे तक प्रजेंटेशन दिया गया। जिसका रिस्पांस पॉजिटिव मिला। वर्तमान में नोएडा में सेक्टर-51 से ग्रेटरनोएडा डिपो तक मेट्रो चल रही है।

1 लाख लोग करेंगे सफर
नोएडा में बॉटेनिकल गार्डन से सेक्टर-142 तक का 11.56 किमी का मेट्रो कॉरिडोर बनाया जाएगा। इस रूट की डीपीआर पांच साल पहले तैयार की गई थी। रोजाना करीब 1 से 1.25 लाख लोग इस लिंक लाइन का प्रयोग करेंगे। इसके निर्माण में करीब 2254.35 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

ये होंगे स्टेशन
इस मेट्रो कॉरिडोर पर बॉटेनिकल गार्डन, नोएडा सेक्टर-44, नोएडा ऑफिस, नोएडा सेक्टर-97, नोएडा सेक्टर-105, नोएडा सेक्टर-108, नोएडा सेक्टर-93, और पंचशील बालक इंटर कॉलेज स्टेशन बनाए जाएंगे। कॉरिडोर का आखिरी स्टेशन सेक्टर-142 होगा।

ग्रेटर नोएडा डिपो से बोड़ाकी तक
केंद्र सरकार से इसी महीने ग्रेटर नोएडा डिपो स्टेशन से बोड़ाकी तक मेट्रो रूट को मंजूरी मिल चुकी है। इस रूट पर जुनपत और बोड़ाकी सिर्फ दो मेट्रो स्टेशन बनेंगे। बोड़ाकी में बड़ा स्टेशन बनाया जाएगा। एक्वा लाइन का ये सबसे छोटा मेट्रो विस्तार है। इसके लिए 2.6 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड ट्रैक बिछाया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि इस रूट पर मेट्रो चलाने में 416 करोड़ रुपए का खर्च आएगा।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img