Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में व्यापारियों ने अधिकारियों के सामने रखी समस्याएं

Hapur News : गुरुवार शाम व्यापारियों ने शहर की प्रमुख समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा। संयुक्त हापुड़ उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में पार्किंग, जलभराव, बिजली बिल और टैक्स से जुड़े मुद्दे उठाए गए।

क्या थीं समस्याएं?

संयुक्त हापुड़ उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित अग्रवाल ‘छावनी वाले’ ने कहा कि शहर में व्यापारियों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। उन्होंने बताया कि पार्किंग की समस्या विकराल होती जा रही है। इससे ग्राहक और व्यापारी दोनों परेशान हैं।

जलभराव और बिजली बिल की समस्या

अग्रवाल ने बताया कि मुख्य नालों की नियमित सफाई न होने से बरसात में व्यापारिक क्षेत्रों में जलभराव हो जाता है। बिजली बिल समय पर नहीं आते हैं। आए हुए बिलों में भी गड़बड़ियां हैं। इससे व्यापारियों को आर्थिक नुकसान हो रहा है।

व्यापारियों की मांग

व्यापारियों ने मांग की कि टैक्स संबंधी सभी वसूली शासनादेश के अनुरूप हो। साथ ही मंडी समिति के बंद वेयरहाउस शीघ्र पुनः शुरू किए जाएं। इससे व्यापार सुचारु रूप से चल सकेगा।

अधिकारियों की उपस्थिति

बैठक में अपर जिलाधिकारी संदीप सिंह, उपायुक्त राज्य कर लाल चन्द्र व राम भवन, उपजिलाधिकारी हापुड़, नगरपालिका ईओ, मंडी सचिव, आरएमओ रोडवेज, विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता, सीओ ट्रैफिक और पीडब्ल्यूडी के ईओ मुकुल नागपाल सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

व्यापारी संगठनों की ओर से

व्यापारी संगठनों की ओर से महामंत्री संजय अग्रवाल, विजय अग्रवाल, जितेन्द्र गोयल, नेत्रपाल सिंह, संतोष कुमार गोयल, प्रवीण वर्मा, दीपक बंसल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे। सीडीओ ने व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें