Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

भेदभाव करने और लूट मचाने तक सीमित है कांग्रेस की सोच – दुष्यंत चौटाला

दुष्यंत चौटाला
भेदभाव करने और लूट मचाने तक सीमित है कांग्रेस की सोच – दुष्यंत चौटाला

भेदभाव करने और लूट मचाने तक सीमित है कांग्रेस की सोच – दुष्यंत चौटाला

प्रदेश में बदलाव निश्चित, जेजेपी-एएसपी गठबंधन पर जनता का विश्वास – पूर्व डिप्टी सीएम

रिपोर्ट :कोमल रमोला

चंडीगढ़, 23 सितंबर। हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि हरियाणा में कांग्रेस ने अपने 10 साल के शासन में किसानों की जमीन लूटने व भेदभाव करने का काम किया था और अब भी कांग्रेसी लूट और भेदभाव करने की सोच के साथ जनता से वोट मांग रहे है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा के जीजा सिर्फ रोहतक-झज्जर की सरकार बनाने का भाषण देते है, कांग्रेस उम्मीदवार शमशेर सिंह गोगी सरकार में आने पर पहले अपना घर भरने की बात करते है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कांग्रेसियों की सोच लूट मचाने और जनता के साथ भेदभाव करने की है और जनता अच्छे से कांग्रेस की नीतियों से वाकिफ है। पूर्व डिप्टी सीएम ने कांग्रेस पर शायराना अंदाज में कहा कि “बस रोहतक-झज्जर की सरकार, बाकी हरियाणा इनके लिए बेकार, वही का विकास, बस वही रोजगार, अब एक और दामाद हो गया तैयार।”

दादरी में जेजेपी-एएसपी उम्मीदवार राजदीप फोगाट के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है और इसमें हरियाणा की जनता जेजेपी-एएसपी गठबंधन के साथ है। उन्होंने कहा कि सरकार की हिस्सेदारी के दौरान जेजेपी ने हर क्षेत्र और हर वर्ग के लिए बिना भेदभाव के विकास कार्य करके दिखाए थे और जनता जेजेपी के जनहितैषी कार्यों पर अपनी मुहर लगाएगी।

विभिन्न गांवों में पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का ग्रामीणों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा में जेजेपी-एएसपी का गठबंधन युवा जोश के साथ चुनावी मैदान में है। उन्होंने कहा कि जनता हरियाणा में बदलाव और तरक्की के लिए युवा नेतृत्व की सरकार चाहते है और जेजेपी-एएसपी गठबंधन उस पर पूरा खरा उतर रहा है। दुष्यंत चौटाला ने जनता को विश्वास दिलाया कि युवा सोच वाला जेजेपी-एएसपी का गठबंधन हरियाणा में गरीब, किसान, कमेरे वर्ग को मजबूती देगा और जनता गठबंधन उम्मीदवारों को भारी मतों से विजयी बनाकर विधानसभा भेजकर अपनी तरक्की पर लगे ताले को जेजेपी की चाबी से खोले।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *