Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा

Delhi: दिल्ली सरकार देगी NEET और CUET की फ्री कोचिंग

Delhi: दिल्ली सरकार देगी NEET और CUET की फ्री कोचिंग

रिपोर्ट: अभिषेक ब्याहुत

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने सरकारी स्कूलों के छात्रों के लिए NEET और CUET प्रवेश परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग सुविधा शुरू करने का ऐलान किया है। इस पहल के तहत, दिल्ली सरकार ने BIG और फिजिक्स वाला लिमिटेड के साथ समझौता किया है, जिससे राजधानी के 1.63 लाख छात्रों को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग मिलेगी।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और शिक्षा मंत्री आशीष सूद की मौजूदगी में हुए समझौते के तहत, छात्रों को 2 अप्रैल से 2 मई 2025 तक प्रतिदिन 6 घंटे और कुल 180 घंटे की कोचिंग दी जाएगी। कोर्स में भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान, गणित, सामान्य योग्यता और अंग्रेजी जैसे विषयों को शामिल किया गया है। इसके अलावा, छात्रों को मॉक टेस्ट और पीडीएफ नोट्स भी प्रदान किए जाएंगे।

शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि यह पहल आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए गेम-चेंजर साबित होगी। सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि किसी भी छात्र के सपनों को आर्थिक कठिनाइयों के कारण बाधित न होना पड़े। इस योजना के तहत, दिल्ली के होनहार छात्रों को देश के शीर्ष मेडिकल कॉलेजों और केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश पाने का अवसर मिलेगा।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह समझौता दिल्ली के छात्रों को उच्च शिक्षा की दिशा में आगे बढ़ाने में मदद करेगा। सरकारी स्कूलों के छात्रों की भागीदारी बढ़ाने और उनकी प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी को सशक्त करने के लिए यह एक ऐतिहासिक कदम है।

सरकार की इस नई पहल से मेडिकल और इंजीनियरिंग की कठिन प्रवेश परीक्षाओं में अधिक से अधिक छात्रों को सफलता मिलने की उम्मीद है। दिल्ली सरकार की इस योजना से सरकारी स्कूलों के छात्रों को देश के प्रतिष्ठित कॉलेजों में प्रवेश का मार्ग प्रशस्त होगा।

 

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें