Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

बुलंदशहर में एक साथ उठे 6 जनाजे, सिलेंडर फटने से मकान धराशाई, रात भर चला रेस्क्यू अभियान

बुलंदशहर में एक साथ उठे 6 जनाजे, सिलेंडर फटने से मकान धराशाई, रात भर चला रेस्क्यू अभियान

रिपोर्ट: अवनीश त्यागी

बुलंदशहर के कस्बा सिकंदराबाद में जान बचाने के लिए अस्पताल से लाया गया ऑक्सीजन सिलेंडर एक परिवार के लिए काल बन गया। सिलेंडर फटने से 2 मंजिला मकान मलबे में तब्दील हो गया। हादसे में 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति उपचार मर गया । आशंका जताई जा रही है कि हादसे के समय 24 लोग घर में मौजूद थे। धमाका इतना तेज था कि दो मंजिला मकान ध्वस्त होकर मलबे में तब्दील हो गया। हादसे में पति-पत्नी समेत 7 लोगों की मौत हो गई। घटना के समय घर में 24 लोग मौजूद थे। जिलाधिकारी सीपी सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार की देखरेख में एनडीआरफ, अग्निशमन, पुलिस, प्रशासन और नगर पालिका की टीमों ने जेसीबी की सहायता से रात भर रेस्क्यू अभियान चलाया। घायलों को उपचार के लिए अस्पतालों में भेजा गया। मृतकों का पोस्टमॉर्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया। दोपहर सभी शवों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

कस्बा सिकंदराबाद के गुलावठी रोड मोहल्ला आशापुरी कॉलोनी में निवासी राजुद्दीन की पत्नी रुखसाना की तबीयत खराब चल रही थी। वह एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती थी। सोमवार शाम को उन्हें अस्पताल से घर में शिफ्ट किया गया। घर आने के बाद रुखसाना को सांस लेने में समस्या होने लगी। इस पर परिजन घर पर ही सिलेंडर से ऑक्सीजन लगाने लगे। सिलेंडर सेट नहीं हुआ और अचानक सिलेंडर में विस्फोट हो गया।

सुबह सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। शवों को देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। एक ही परिवार के एक साथ 6 जनाजा उठे तो वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें छलक पड़ीं। मृतक तमन्ना के पति रिजवान ने बताया- इस हादसे में मेरे सास-ससुर, दो साले, मेरी पत्नी और बच्ची की जान चली गई। मेरी पत्नी 9 महीने की गर्भवती थी। परसों मेरी सास की तबीयत खराब थी। दादारी से दवा लेकर आई थी। उनको सांस लेने में दिक्तत हुई, तो ऑक्सीजन सिंलेडर मंगाया गया। मेरी पत्नी अपनी मम्मी के साथ उनकी सेवा करने आ गई थी। मुझसे कहा था कि मुझे दो दिन बाद लेने को आ जाना। शाम को पांच बजे बात हुई थी, इसके बाद कोई भी बात नहीं हुई । 8 बजे के बाद मेरे पर फोन आया कि वहां सिंलेडर फट गया है। कोई नहीं बचा। मैंने आके देखा तो यहां पर कुछ नहीं था।

सीएम योगी ने घटना का संज्ञान लिया

CM योगी ने घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तत्काल राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने घायलों के समुचित इलाज के लिए भी निर्देश दिए। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

इन लोगों की हुई मौत

जानकारी के अनुसार, मकान के मलबे में राजुद्दीन, पत्नी रुखसाना समेत अन्य दब गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने मलबे से 8 लोगों को निकाला। इनमें राजुद्दीन (58), पत्नी रुखसाना (45), बेटा 26 वर्षीय आस मोहम्मद, बेटा सलमान (11), बेटी तमन्ना (24) और नवासी हिफजा (3) शामिल हैं। इन्हें अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। बताया गया कि मंगलवार दोहपर में हादसे में घायल शाहरूख की भी मौत हो गई।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *