Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांगIndia China Border Face-Off: अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों के साथ कई जगह टकराव जारी, ITBP प्रमुख के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रियाOdisha Bike Theft Gang: ओडिशा में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद; नाबालिग समेत 8 लोग पकड़े गएBhopal Assault Case: भोपाल के रॉयल मार्केट में युवक से बेरहमी से मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने घटनास्थल पर निकाला जुलूस

उत्तर प्रदेश, नोएडा: भारत की जीत का जश्न मना रहे पिता-पुत्र को पीटा

उत्तर प्रदेश, नोएडा: भारत की जीत का जश्न मना रहे पिता-पुत्र को पीटा
उत्तर प्रदेश, नोएडा: भारत की जीत का जश्न मना रहे पिता-पुत्र को पीटा

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। चैंपियंस ट्रॉफी के खिताबी मुकाबले में भारत की जीत का जश्न मना रहे पिता-पुत्र को पड़ोसियों ने पीट दिया। आरोपियों ने पीड़ित के बेटे से भी मारपीट की। फेज-1 पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हरौला निवासी पंकज चौहान ने पुलिस को शिकायत दी कि वह परिवार के साथ किराये का कमरा लेकर रहते हैं। नौ मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला दुबई में खेला जा रहा था। पंकज चौहान परिवार के साथ क्रिकेट मैच देख रहे थे। भारत की जीत के बाद पंकज चौहान घर के बाहर निकले। पड़ोसी आयुष भी घर से बाहर आया। दोनों जीत का जश्न मनाने लगे। इसी दौरान किसी बात को लेकर आयुष और उनके बीच कहासुनी हो गई। आयुष ने पवन और सुमित को भी बुला लिया। तीनों ने पंकज के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। पंकज का बेटा रोहन जब अपने पिता को बचाने आया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। भीड़ एकत्र होता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। घटनाक्रम को जानने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें