Noida encroachment removal: नोएडा में अतिक्रमण पर प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, 10 क्षेत्रों में अभियान

Noida Encroachment Removal: नोएडा में अतिक्रमण पर प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, 10 क्षेत्रों में अभियान

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण ने शहर की सड़कों और सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए 26 फरवरी 2026 को व्यापक अभियान चलाया। वर्क सर्किल-1 से 10 की टीमों ने संयुक्त रूप से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।

अभियान के दौरान सड़कों के किनारे अवैध रूप से लगाए गए वेंडर, ठेले, टेली पटरी और अन्य अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए। यह कार्रवाई शहर को जाममुक्त और सुगम यातायात सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई। अभियान के तहत प्रमुख स्थानों में सब मॉल के समीप, शाकुम्बरी मार्केट, बरौला, एम.पी.-3 मार्ग, छलेरा सेक्टर-44, सेक्टर-57 व 58, फेज-2, ग्राम कोड़ली, सेक्टर-49 और कासमबख्शपुर शामिल हैं।

नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि जनसुनवाई, आरडब्ल्यूए, फोन कॉल और औद्योगिक संगठनों के माध्यम से लगातार अवैध वेंडरों और अतिक्रमण की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। इन शिकायतों के निस्तारण के लिए नियमित रूप से अतिक्रमण-उन्मूलन अभियान चलाया जाता रहा है।

प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि शहर को व्यवस्थित और सुरक्षित बनाए रखने के लिए अतिक्रमण हटाने का अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा। यह कदम नागरिकों के सुगम आवागमन और सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

 

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img