Hapur News : हापुड़ में कार ने बाइक में मारी टक्कर, फ्लाइओवर से नीचे गिरा युवक, दर्दनाक मौत से मचा हड़कंप

Hapur News : हापुड़ में कार ने बाइक में मारी टक्कर, फ्लाइओवर से नीचे गिरा युवक, दर्दनाक मौत से मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में NH-9 स्थित पिलखुवा इलाके में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस दौरान बाइक सवार युवक फ्लाइओवर से नीचे गिर गया, जहां भयंकर हादसे में युवक की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कैसे हुआ हादसा
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुलंदशहर जिले के थाना गुलावठी क्षेत्र के मोहल्ला पलवनयान के रहने वाले शारिक ने तहरीर देकर बताया उसका भाई अब्दुल खामिस शनिवार की सुबह बाइक पर सवार होकर फ़रीदाबाद स्थित एक कपनी मे नौकरी पर जा रहा था। जैसे ही वह पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के NH-9 स्थित फ्लाइओवर पर पहुंचा तो पीछे से तेज गति से आ रही कार ने बाइक मे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि भाई बाइक के साथ फ्लाइओवर से नीचे गिर गया। जिसके कारण भाई मौके पर ही मौत हो गई।

क्या बोली पुलिस
पिलखुवा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि राहगीरों द्वारा घटना की सुचना पुलिस को दी गई थी। सुचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को आनन-फानन मे अस्पताल मे भर्ती कराया, जहां डॉक्टरो ने उसे मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के पास मिले दस्तावेजो के आधार परिजनों को सुचना दी थी। मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img