Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Illegal Immigrants: दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी-रोहिंग्याओं पर कड़ी कार्रवाई शुरू

Illegal Immigrants: दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी-रोहिंग्याओं पर कड़ी कार्रवाई शुरू

रिपोर्ट: रवि डालमिया

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। साउथ ईस्ट दिल्ली के शाहीन बाग थाना क्षेत्र के श्रम विहार और साउथ दिल्ली के तिगड़ी थाना क्षेत्र स्थित संगम विहार A ब्लॉक की झुग्गियों में आज पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध प्रवासियों की पहचान की गई, उनके दस्तावेजों की गहन जांच की गई और उनकी सोशल मीडिया गतिविधियों पर भी नजर रखी गई।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर यह कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्याओं को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित एजेंसियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए थे। अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न इलाकों में कैंप लगाकर आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड समेत अन्य दस्तावेजों की जांच की। साथ ही प्रवासियों से यह भी पूछा गया कि वे कितने वर्षों से दिल्ली में रह रहे हैं और उनका बांग्लादेश से कोई संबंध है या नहीं।

हाल ही में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बीच एक अहम बैठक हुई थी, जिसमें दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा हुई थी। बैठक के बाद अवैध प्रवासियों पर सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए गए थे। इसके तहत दिल्ली पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, 5 फरवरी तक करीब 33 बांग्लादेशी नागरिकों को डिपोर्ट किया जा चुका है, जबकि कई अन्य को डिटेंशन सेंटर भेजा गया है और उनकी डिपोर्टेशन प्रक्रिया जारी है। पुलिस का कहना है कि अवैध प्रवासियों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और भविष्य में भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें