Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में पीईटी परीक्षा का आगाज, डीएम-एसपी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजाHimachal Scouts Battalion: मुख्यमंत्री सुक्खू ने केंद्र से की हिमाचल स्काउट्स की समर्पित बटालियन बनाने की मांगHimachal Tourism Investment: अगले पांच वर्षों में पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपये तक निवेश करेगी सुक्खू सरकारHapur News : हापुड़ में पशु चोर गिरोह का भंडाफोड़, सात बदमाश धरे, चोरी की सात भैंस बरामदMathura : गिरिराज परिक्रमा की स्वर लहरियों से गूंजा गोवर्धन, संघ के शताब्दी वर्ष का हुआ संगीतमय समापनNew Delhi : ब्रिक्स संसदीय फोरम के दौरान ओम बिरला और रूसी संसद के अध्यक्ष वोलोदिन के बीच द्विपक्षीय वार्ताNew Delhi : 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम से पहले नई दिल्ली में द्विपक्षीय बैठकें, आज ओम बिरला करेंगे विदेशी प्रतिनिधिमंडलों से वार्ताHapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपील

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में नहर में मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में फैली सनसनी

Hapur News : हापुड़ के धौलाना थाना क्षेत्र में उदय रामपुर नगला पुलिया के पास बम्बा में बुधवार की सुबह को एक अज्ञात महिला का शव नहर में मिला। शव मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बम्बे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस जांच में जुटी

मृतका की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। फार्रेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस का मानना है कि शव पीछे से बहकर आया है। नहर में दो दिन से पानी बंद होने के कारण पानी का स्तर बहुत कम था, जिससे शव ऊपर आ गया था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मृत्यु का कारण पता चल सकेगा। थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से मृत्यु का कारण पता चल सकेगा। आसपास के थानों और जनपदों को शव मिलने की सूचना दी जा रही है।

मृतका की शिनाख्त के प्रयास जारी

पूरा प्रयास किया जा रहा है कि मृतका की जल्द से जल्द शिनाख्त कराई जा सके। मृतका की शिनाख्त होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास कर रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें