Agra Cyber Crime: आगरा में फर्जी APK फाइल से करोड़ों की साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

Agra Cyber Crime: आगरा में फर्जी APK फाइल से करोड़ों की साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: आकाश जैन

आगरा में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने व्हाट्सएप के जरिए फर्जी APK फाइल भेजकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दर्जनों बैंक खातों से जुड़ा सामान बरामद किया है। मामला 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी से जुड़ा है, जिसकी शिकायत मिलने के बाद साइबर टीम ने जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि आरोपी व्हाट्सएप पर फर्जी APK फाइल भेजते थे। जैसे ही पीड़ित उस फाइल को इंस्टॉल करता, आरोपियों को उसके मोबाइल का पूरा एक्सेस मिल जाता था। इसके बाद वे बैंक खातों से रकम ट्रांसफर कर लेते थे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देवेश यादव और आशीष रजक के रूप में हुई है। दोनों को Sagar से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार गिरोह का एक अन्य सदस्य ‘गोल्डी’ फरार है, जिसकी तलाश जारी है। आरोपियों के पास से 70–80 बैंक खातों की चेकबुक, एटीएम कार्ड और सिम कार्ड बरामद हुए हैं। ठगी की रकम पहले म्यूल खातों में डाली जाती थी, फिर इंटरनेशनल स्वैप मशीन के जरिए विदेशी खातों में भेजकर डॉलर में कन्वर्ट कर क्रिप्टोकरेंसी में निवेश किया जाता था। पुलिस ने अब तक करीब 80 से 90 लाख रुपये की ठगी का खुलासा किया है। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img