Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगी

घरेलू सहायिका समेत परिवार के चार लोग लिफ्ट में फंसे

नीलकंठ प्लाजा में 30 मिनट तक फंसे रहे दो लोग
नीलकंठ प्लाजा में 30 मिनट तक फंसे रहे दो लोग

अमर सैनी

नोएडा। शहर के अजनारा होम्स सोसाइटी में शनिवार को लिफ्ट दो बार फंस गई। पहली बार में घरेलू सहायिका और दूसरी बार एक परिवार के चार सदस्य 15 मिनट तक फंसे रहे। वहीं, नील कंठ प्लाजा में भी आधे घंटे तक दो लोग लिफ्ट में फंसे रहे। फंसे लोगों को किसी तरह सकुशल बाहर निकाला गया। दो दिन से लगातार सोसाइटी में लिफ्ट फंसने की घटनाएं हो रही हैं।
सोसाइटी निवासी दिनकर पांडे ने बताया कि सोसाइटी के टावर बी-1 में शनिवार सुबह घरेलू सहायिका ऊपर जाने के लिए बेसमेंट से लिफ्ट में सवार हुई। थोड़ा ऊपर चलते ही अचानक लिफ्ट अटक गई। करीब 15 मिनट बाद मेंटनेंस के कर्मचारियों ने लिफ्ट का दरवाजा खोलकर सहायिका को बाहर निकाला। वहीं, दोपहर में करीब साढे़ चार बजे बच्चे समेत परिवार के चार लोग भूतल से ऊपर जाने के लिए सवार हुए। तभी अचानक लिफ्ट दूसरी मंजिल के बीच में अटक गई। काफी देर तक परिवार के लोगों ने इमरजेंसी कॉल और सिक्योरिटी अलार्म का बटन दबाया। लेकिन कोई मदद नहीं मिली। 15 मिनट बाद मेंटेनेंस की टीम मौके पर पहुंची। दूसरी मंजिल पर लिफ्ट बीच में अटकने के कारण मेंटेनेंस के कर्मचारियों ने अंदर कुर्सी रखी। कुर्सी पर चढ़ाकर सभी लोगों को बाहर निकाला गया।

नीलकंठ प्लाजा में 30 मिनट तक फंसे रहे दो लोग

शाम करीब 5.30 बजे ग्रेनो के नीलकंठ प्लाजा में दो लोग तीसरी मंजिल पर जाने के लिए लिफ्ट में सवार हुए थे। जैसे ही लिफ्ट चली। अचानक बिजली चली गई। लिफ्ट के लिए कोई पावर बैकअप नहीं होने के कारण बीच में ही रुक गई। लिफ्ट में दो लोग करीब 30 मिनट तक फंसे रहे। सूचना मिलने के बाद गार्ड ने लिफ्ट को चाबी से खोलकर दोनों लोगों को बाहर निकाला। लिफ्ट में अंधेरा और पंखा नहीं चलने पर दोनों का बुरा हाल था। लोगों का कहना है कि पावर बैकअप नहीं होने से आए दिन लोग फंसते रहते हैं।इससे पहले शुक्रवार को भी ग्रेनो में लॉ रेजीडेसी सोसाइटी की लिफ्ट में युवक 30 मिनट तक फंसा रहा। वहीं, बुधवार रात में रक्षा एडेला सोसाइटी में बुजुर्ग महिला करीब 15 मिनट तक फंसी रही।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *