नई दिल्ली: आरएमएल अस्पताल के संविदा कर्मियों का 2 माह का वेतन जारी

नई दिल्ली, 5 मार्च : करीब पांच महीने से बिना वेतन काम कर रहे संविदा कर्मियों को राम मनोहर लोहिया अस्पताल प्रशासन ने थोड़ी राहत प्रदान की है। इस मामले में एक सांसद के हस्तक्षेप के बाद कर्मियों के दो महीने का वेतन जारी करने की घोषणा की है।

दरअसल, लोकसभा सांसद राजा राम सिंह ने आरएमएल के संविदा कर्मचारी संघ की शिकायत पर बुधवार पांच मार्च को स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखा था। इसमें उन्होंने संविदा कर्मियों के निरंतर कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ कार्य करने के बावजूद पांच महीने से वेतन भुगतान न होने का मुद्दा उठाया था। साथ ही शोषण और उत्पीड़न के चलते संविदा कर्मियों के परिवारों के भुखमरी के कगार पर पहुंचने की बात कही थी।

इस पत्र के मीडिया में वायरल होने के बाद अस्पताल के निदेशक और चिकित्सा अधीक्षक ने संविदा कर्मियों के दो महीने का बकाया वेतन तुरंत जारी करने का निर्देश अधीनस्थ कर्मचारियों को दिया। वहीं, अस्पताल के प्रवक्ता डॉ पुलिन गुप्ता ने बताया कि संविदा कर्मियों का मामला पहले से ही न्यायालय के अधिकार क्षेत्र में है, इसलिए वेतन के लिए फाइल हमेशा मंत्रालय द्वारा अनुमोदित की जाती है। हालांकि संस्थान ने आज दो महीने का वेतन जारी कर दिया है और वेतन की शेष बकाया राशि को एक या दो सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img