Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

Delhi Crime: त्रिलोकपुरी में मोबाइल चार्जिंग विवाद ने लिया खूनी रूप, दुकानदार की चाकू गोदकर हत्या, एक अन्य गंभीर घायल

Trilokpuri murder case, mobile charging dispute murder

Delhi Crime: त्रिलोकपुरी में मोबाइल चार्जिंग विवाद ने लिया खूनी रूप, दुकानदार की चाकू गोदकर हत्या, एक अन्य गंभीर घायल

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली की राजधानी के त्रिलोकपुरी इलाके से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां महज मोबाइल चार्जिंग को लेकर हुए मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। थाना कल्याणपुरी क्षेत्र के अंतर्गत त्रिलोकपुरी 13 ब्लॉक में तीन बदमाशों ने एक बाइक स्पेयर पार्ट्स और सर्विस की दुकान चलाने वाले दुकानदार पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। इस सनसनीखेज हमले में दुकान का एक अन्य कर्मचारी भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान वीर सिंह के रूप में हुई है, जो लंबे समय से त्रिलोकपुरी इलाके में अपनी बाइक सर्विस और स्पेयर पार्ट्स की दुकान चला रहे थे। एडिशनल सीपी अभिषेक धानिया ने बताया कि देर शाम तीन युवक दुकान पर पहुंचे थे। शुरुआत में मोबाइल फोन चार्जिंग को लेकर मामूली कहासुनी हुई, लेकिन कुछ ही पलों में विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने अपना आपा खो दिया और वीर सिंह पर चाकू से हमला कर दिया।

चश्मदीदों के मुताबिक हमलावरों ने वीर सिंह के शरीर पर कई वार किए, जिससे वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े। जब दुकान में काम करने वाला कर्मचारी रामकिशन उन्हें बचाने के लिए बीच-बचाव करने आया, तो बदमाशों ने उस पर भी जानलेवा हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही कल्याणपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने वीर सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल रामकिशन का इलाज अस्पताल में जारी है और उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

इस घटना पर क्षेत्रीय विधायक रविकांत ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और प्रशासन से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। विधायक ने कहा कि इस तरह की हिंसक घटनाएं समाज के लिए बेहद चिंताजनक हैं और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाना चाहिए।

कल्याणपुरी थाना पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। शुरुआती जांच में पुलिस इसे आपसी कहासुनी का नतीजा मान रही है, हालांकि अन्य संभावित पहलुओं की भी गंभीरता से जांच की जा रही है।

इस सनसनीखेज वारदात के बाद त्रिलोकपुरी इलाके के व्यापारियों और स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश और डर का माहौल है। लोगों का कहना है कि छोटी-छोटी बातों पर बढ़ती हिंसा पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। स्थानीय लोगों ने इलाके में सुरक्षा बढ़ाने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

 

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें