Delhi Crime: नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में वाहन चोरी गैंग का पर्दाफाश, 16 दोपहिया वाहन बरामद

Delhi Crime: नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में वाहन चोरी गैंग का पर्दाफाश, 16 दोपहिया वाहन बरामद

रिपोर्ट: रवि डालमिया

Delhi Crime: नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के एएटीएस स्टाफ ने दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय वाहन चोरी गैंग का खुलासा करते हुए चार चोरों को गिरफ्तार किया, जिनमें तीन नाबालिग भी शामिल हैं। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के वाहन खरीदने वाले एक नाबालिग समेत छह अन्य लोगों को भी पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों में चोर अनुज (20) और रिसीवर दिनेश सिंह (27), राहुल (34), आतिश (19), सोनू उर्फ सन्नी (22), और तरुण कुमार (22) शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 16 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए हैं।

डीसीपी आशीष मिश्रा ने बताया कि इंस्पेक्टर योगेश के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल पवित, संदीप, महिला हेड कांस्टेबल पूजा, और कांस्टेबल मोनू की टीम ने कार्रवाई की। पिछले कई दिनों से जिले में वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर टीम को जांच का जिम्मा सौंपा गया था। सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर मीत नगर फ्लाईओवर पर पिकेट लगाकर दो बाइक सवार चार संदिग्धों को रोका गया, जो दस्तावेज दिखाने में असमर्थ रहे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img