Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Delhi Bomb Threat: मयूर विहार के Ahlcon पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और बम स्क्वायड अलर्ट

Mayur Vihar school bomb threat, Ahlcon Public School bomb threat

Delhi Bomb Threat: मयूर विहार के Ahlcon पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और बम स्क्वायड अलर्ट

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के कुछ स्कूलों को एक बार फिर बम की धमकी भरा ई-मेल मिलने से हड़कंप मच गया है। ताजा मामला पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके का है, जहां मयूर विहार फेज-1 स्थित Ahlcon पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इस धमकी के बाद स्कूल प्रशासन, स्टाफ, अभिभावकों और बच्चों में दहशत का माहौल बन गया।

जानकारी के मुताबिक, पूर्वी दिल्ली के थाना पांडव नगर क्षेत्र में स्थित Ahlcon पब्लिक स्कूल को सुबह एक धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ, जिसमें स्कूल परिसर में बम विस्फोट करने की बात कही गई थी। धमकी की सूचना मिलते ही स्कूल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद एहतियातन स्कूल में मौजूद छात्रों और स्टाफ की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई।

एडिशनल सीपी अभिषेक धानिया ने बताया कि सुबह करीब 7:50 बजे थाना पांडव नगर को कॉल प्राप्त हुई, जिसमें Ahlcon पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की सूचना दी गई थी। सूचना मिलते ही थाना पांडव नगर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। इसके साथ ही बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड की टीमों को भी अलर्ट कर स्कूल परिसर में जांच के लिए बुलाया गया।

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने स्कूल के अंदर और आसपास के पूरे इलाके को घेरकर सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। स्कूल परिसर, कक्षाओं, गलियारों, स्टोर रूम और खुले मैदानों की गहन जांच की जा रही है ताकि किसी भी संदिग्ध वस्तु का पता लगाया जा सके। फिलहाल शुरुआती जांच में किसी भी विस्फोटक सामग्री की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से पूरी सावधानी बरती जा रही है।

बताया जा रहा है कि इससे पहले भी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ई-मेल मिल चुके हैं, जिनमें से कई मामलों में धमकी फर्जी पाई गई थी। हालांकि, पुलिस हर बार इसे गंभीरता से लेते हुए पूरी जांच करती है ताकि किसी भी तरह का जोखिम न रहे।

फिलहाल पुलिस धमकी भरे ई-मेल की तकनीकी जांच कर रही है। मेल किस आईडी से भेजा गया, उसकी लोकेशन क्या है और इसके पीछे किसका हाथ हो सकता है, इन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि धमकी वास्तविक थी या अफवाह फैलाने की कोशिश।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें