उत्तर प्रदेश, नोएडा: युवक पर हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र में एक गंभीर मामला सामने आया है। दादूपुर गांव में 22 फरवरी की रात को हुए हमले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पीड़ित के भाई प्रवीण नागर की शिकायत के अनुसार, उनके भाई जुगेंद्र और भाभी पर गांव के कुछ लोगों ने लोहे की रॉड और डंडों से हमला किया। इस हमले में जुगेंद्र को गंभीर चोटें आईं। उनके शरीर में 10 से अधिक फ्रैक्चर हुए हैं। वर्तमान में वह ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में उपचाराधीन हैं। पुलिस ने इस मामले में 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। बुधवार को पुलिस ने तीन आरोपियों पवन, भोला और तरुण उर्फ आसू को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से घटना में प्रयुक्त डंडे और अन्य सामान बरामद किए गए हैं। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img