उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: दुष्कर्मी भाई को जेल भिजवाने का बदला लेने को युवक को मार डाला

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम थानाक्षेत्र में 22 फरवरी को युवक की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारोपी का भाई मृतक की नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद है। भाई को जेल भिजवाने का बदला लेने के लिए आरोपी ने युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर बरामद कर लिया है।

डीसीपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि 22 फरवरी को मधुबन बापूधाम थानाक्षेत्र के कमला नेहरूनगर में एक युवक शव बरामद हुआ था। मृतक की शिनाख्त थाना क्षेत्र के ही गांव में रहने वाले युवक के रूप में हुई थी। इस मामले में युवक के पिता ने केस दर्ज कराया था। डीसीपी ने बताया कि जांच में पता चला कि घटना की पूर्व संध्या पर रईसपुर निवासी सरफराज को युवक से झगड़ा करते हुए देखा गया था। सरफराज को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने युवक की हत्या करने की बात कबूल कर ली। डीसीपी ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल पत्थर भी बरामद कर लिया गया। पुलिस की पूछताछ में सरफराज ने बताया कि उसके भाई मानू ने मृतक की नाबालिग बहन के साथ वर्ष 2023 में दुष्कर्म किया था। इस मामले में उसके खिलाफ मृतक के परिजनों ने केस दर्ज कराया था। मृतक ने केस में पैरवी की थी, जिसके चलते मानू को कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोप में 20 साल की सजा सुनाई, जिसके बाद से वह जेल में बंद है। भाई को जेल कराने पर सरफराज रंजिश मानने लगा और हत्या करने की फिराक में लग गया।

पहले दोस्ती की और फिर मौत के घाट उतार दिया
डीसीपी ने बताया कि युवक की हत्या करने की साजिश के तहत सरफराज ने पहले उससे नजदीकियां बढ़ाईं और फिर उससे दोस्ती कर ली। सरफराज अक्सर युवक के साथ शराब पीने लगा। 22 फरवरी को सरफराज युवक को कमला नेहरूनगर के जंगल में ले गया। वहां सरफराज ने उसे शराब पिलाई। नशा होने पर उसने पास पड़े पत्थर से उसका सिर कुचल दिया। वह तब तक पत्थर से वार करता रहा, जब तक युवक की मौत नहीं हो गई। हत्या के बाद युवक के शव को झाड़ियों में फेंककर सरफराज फरार हो गया था।

तीन सौ रुपये के विवाद में पहले भी हत्या कर चुका
डीसीपी के मुताबिक, सरफराज ने 18 दिसंबर 2023 को गांव में ही रहने वाले शाहरुख नाम के युवक की हत्या भी की थी। सरफराज ने यह हत्याकांड सिर्फ तीन सौ रुपये के विवाद में अंजाम दिया था। सरफराज ने शाहरुख की हत्या भी ईंट से सिर कूचकर की थी।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img