Wednesday, 28 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Noida Development: ग्राम गढ़ी चौखंडी की गलियों को मिलेगी नई पहचान, नोएडा प्राधिकरण ने शुरू कराया सीसी सड़क निर्माणLegal Literacy Clubs: गौतमबुद्धनगर के स्कूलों में बनेंगे विधि साक्षरता क्लब, कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को मिलेगी कानूनी अधिकारों की जानकारीEVM VVPAT Warehouse Inspection: डीएम मेधा रूपम ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण, सभी सीसीटीवी कैमरे चालू मिलेGST Business Issues: नोएडा में आईबीए ने जीएसटी आयुक्त के सामने उठाईं कारोबारियों की समस्याएं, पंजीयन और रिफंड प्रक्रिया सरल बनाने की मांगPNB Bank Fraud: ग्रेटर नोएडा की पीएनबी शाखा में करोड़ों रुपये की गड़बड़ी का आरोप, पांच कर्मचारी निलंबित और 18 शिकायतों पर FIRNoida Jewellery Theft: बीमार महिला की देखभाल के लिए रखी अटेंडेंट पर चोरी का आरोप, पुलिस ने जेवरात और सामान के साथ किया गिरफ्तारDiwali Bonus Fake News: सुप्रीम कोर्ट के नाम पर 5100 रुपये बोनस का फर्जी संदेश वायरल, नोएडा पुलिस ने दर्ज किया मुकदमाNoida Dog Attack: ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में पालतू पग डॉग की मौत पर विवाद, निवासियों ने निकाला कैंडल मार्च

गर्भवती महिलाओं को एनीमिया मुक्त बनाने में मदद करेगा स्वदेशी टीका

-टीके की सिर्फ एक खुराक से एनीमिया ग्रस्त महिलाओं को मिलेगी राहत
-एनीमिया के चलते 40% महिलाएं प्रसव के दौरान तोड़ देती हैं दम

संतोष सूर्यवंशी

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (टॉप स्टोरी न्यूज नेटवर्क): गर्भवती महिलाओं में एनीमिया यानी खून की कमी संबंधी विकार भारत के लिए बड़ी समस्या बना हुआ है जिसके चलते प्रतिवर्ष लगभग 40% महिलाएं प्रसव के दौरान दम तोड़ देती हैं। वहीं, वैश्विक स्तर पर यह समस्या लगभग 22% है। इस विकराल समस्या से निजात पाने के लिए एम्स दिल्ली ने फेरिक कार्बोक्सि माल्टोज (एफएमसी) टीके का विकास किया है जिसकी सिर्फ एक खुराक से ही महिलाओं में एनीमिया की समस्या खत्म हो जाएगी। जल्द ही यह टीका देशभर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध होगा।

यह जानकारी ‘प्रजनन आयु की महिलाओं के एनीमिया में पैरेंट्रल आयरन खुराक का राष्ट्रीय स्तर पर तकनीकी परामर्श’ संबंधी परिचर्चा के दौरान सामने आई। एम्स के महिला एवं प्रसूति रोग विभाग की अध्यक्ष डॉ नीना मल्होत्रा ने कहा कि साल 2047 तक देश को एनीमिया मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसे स्वदेशी रूप से विकसित एफएमसी टीके के जरिये हासिल करने में आसानी होगी। डॉ मल्होत्रा ने कहा कि एम्स पिछले 2 साल से गर्भवती महिलाओं को टोटल डोज इन्फ्यूजन आईवी आयरन की खुराक (एफएमसी) दे रहा है जिसे बिल्कुल सुरक्षित और प्रभावी पाया गया है। इस टीके की मदद से महिलाओं में आयरन की कमी पूरी हो जाती है।

वहीं, डॉ जेबी शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण -5 के अनुसार भारत में आधे से अधिक महिलाएं एनीमिया से ग्रस्त हैं जिनमें 52% गर्भवती महिलाएं और 59% किशोर लड़कियां शामिल हैं। यह एक चिंताजनक स्थिति है। कम्युनिटी मेडिसिन के प्रो कपिल यादव ने कहा, गर्भावस्था में गंभीर एनीमिया जीवन के लिए खतरा होता है। महिला के खून में हीमोग्लोबिन की मात्रा 7 ग्राम प्रति डेसीलीटर से कम होने पर जच्चा और बच्चा दोनों की जान पर खतरा मंडराने लगता है। सामान्य तौर पर यह मात्रा 11 ग्राम होनी चाहिए।

डॉ यादव ने कहा, अब तक महिलाओं को टीके की 5 से 7 खुराक दी जाती हैं लेकिन आईवी (इंट्रावेन्स) आयरन इंजेक्शन की एक खुराक ही काफी रहेगी। फिलहाल, यह टीका विदेश से करीब 3000 रुपये में आयात करना पड़ता है जिसे जल्द ही भारत में 300 से 500 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा। इस अवसर पर एम्स के निदेशक प्रो एम श्रीनिवास, जॉर्ज टाउन विश्वविद्यालय यूएसए के डॉ. माइकल ऑरबैक, डॉ. तेजस आचार्य, डॉ कशिश मेहरा के अलावा स्वास्थ्य नीति निर्माताओं समेत 100 विशेषज्ञ मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *