नई दिल्ली: आयुध उत्पादन क्षेत्र में भारत संग सहयोग करेगा स्पेन

नई दिल्ली, 6 फरवरी: रक्षा आयुध और विमानन क्षेत्र में सरकार की नीति ‘भारत में निर्माण करें, भारत में डिजाइन करें और भारत के साथ साझेदारी करें’ के तहत भारत और स्पेन के रक्षा मंत्रालय ने वीरवार को नई दिल्ली में एक बैठक की।

यह दोनों देशों के संयुक्त कार्य समूह की पांचवी बैठक है। जिसकी सह-अध्यक्षता संयुक्त सचिव, अंतर्राष्ट्रीय सहयोग अमिताभ प्रसाद और रक्षा नीति महासचिव के रक्षा कूटनीति पर विशेष सलाहकार ब्रिगेडियर जनरल पॉलिनो गार्सिया डिएगो ने की। इस दौरान दोनों पक्षों ने चल रही द्विपक्षीय रक्षा सहयोग गतिविधियों की समीक्षा की और समुद्री क्षेत्र सहित कई संयुक्त गतिविधियों की योजना पर चर्चा की। वे रक्षा, विशेष रूप से प्रौद्योगिकी और आयुध उत्पादन क्षेत्रों में घनिष्ठ सहयोग पर ध्यान केंद्रित करने पर सहमत हुए।

हालांकि, स्पेन की एयरबस स्पेन और भारत की टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड मिलकर गुजरात के वडोदरा में सी -295 परियोजना पर काम कर रहे हैं जो रक्षा विमान क्षेत्र में पहली मेक-इन-इंडिया परियोजना है। सी-295 सोवियत एंटोनोव एएन-32 और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के एवरो 748 के पुराने बेड़े की जगह लेगा। इसके जरिए आर्म्ड फोर्सेज का ट्रांसपोर्ट, कार्गो एयरलिफ्ट, मेडिकल सपोर्ट और समुद्री पेट्रोलिंग की जा सकेगी।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img