नई दिल्ली: भारत -श्रीलंका समुद्री सीमा पर 60 लाख का अवैध गांजा जब्त

नई दिल्ली, 29 जनवरी: भारतीय तटरक्षक स्टेशन मंडपम ने बुधवार की सुबह भारत-श्रीलंका अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) के पास एक एंटी नारकोटिक्स ऑपरेशन चलाया। इस दौरान आईसीजी ने अवैध ड्रग्स के 12 पैकेट जब्त करने में सफलता प्राप्त की। जिसकी कीमत 60 लाख रुपए बताई जा रही है।

आईसीजी के मुताबिक हमें आईएमबीएल के पास अवैध ड्रग्स की तस्करी होने के बाबत एक अंतर्राष्ट्रीय इनपुट मिला था। इसके बाद एक एयर कुशन वाहन (एसीवी) यानी होवर क्राफ्ट को मौके पर रवाना किया गया। व्यापक तलाशी के दौरान एसीवी ने आईएमबीएल के पास फर्स्ट आइलैंड में कुछ पैकेट लावारिस अवस्था में पड़े देखे और उन्हें जब्त कर लिया। लगभग 53.620 किलोग्राम वजन के 12 पैकेट में मौजूद सामग्री की पहचान गांजा के रूप में की गई जिसकी कीमत 60 लाख रुपये है। आगे की कार्रवाई के लिए तस्करी के सामान को सीमा शुल्क विभाग को सौंपा जा रहा है।

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक तलाक की ओर बढ़ रहे हैं?रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पिछले 6 महीनों से शादी में तनाव है

Hot this week

Topics

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img