Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

पिछड़ी श्रेणियों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए 12.66 करोड़ रुपए की राशि जारी: डॉ. बलजीत कौर

डॉ. बलजीत कौर
पिछड़ी श्रेणियों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए 12.66 करोड़ रुपए की राशि जारी: डॉ. बलजीत कौर

पिछड़ी श्रेणियों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए 12.66 करोड़ रुपए की राशि जारी: डॉ. बलजीत कौर

 

चंडीगढ़, 28 जनवरी

मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पिछड़ी श्रेणियों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। यह जानकारी सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने देते हुए बताया कि पंजाब सरकार द्वारा पिछड़ी श्रेणियों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए आशीर्वाद योजना के तहत चालू वर्ष के दौरान 12.66 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है।

इस संबंध में और जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि आशीर्वाद योजना के तहत बरनाला, फरीदकोट, फिरोजपुर, फतेहगढ़ साहिब, फाजिल्का, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, मानसा, पटियाला, रूपनगर, एस.ए.एस. नगर, संगरूर, मलेरकोटला और तरनतारन के वर्ष 2023-24 और वर्ष 2024-25 के पिछड़ी श्रेणियों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लाभपात्ररियों के लंबित आवेदनों जोकि 2024-25 के दौरान आशीर्वाद पोर्टल पर प्राप्त हुई थीं, 12.66 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है। इस राशि के जारी होने से पिछड़ी श्रेणियों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 2483 लाभार्थियों को लाभ मिलेगा।

उन्होंने बताया कि इस राशि के माध्यम से जिला बरनाला के 45, फरीदकोट के 19, फिरोजपुर के 198, फतेहगढ़ साहिब के 82, फाजिल्का के 175, गुरदासपुर के 656, होशियारपुर के 277, जालंधर के 34, मानसा के 102, पटियाला के 144, रूपनगर के 5, एस.ए.एस. नगर के 3, संगरूर के 38, मलेरकोटला के 60 और तरनतारन के 645 लाभार्थियों को लाभ मिलेगा।

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि आशीर्वाद योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक पंजाब राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए। उसका परिवार गरीबी रेखा से नीचे हो, और आवेदक अनुसूचित जाति, पिछड़ी श्रेणियों और अन्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से संबंधित हो। परिवार की कुल वार्षिक आय 32,790 रुपए से कम होनी चाहिए। ऐसे परिवारों की दो बेटियां इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।

मंत्री ने आगे बताया कि पंजाब सरकार अनुसूचित जातियों, पिछड़ी श्रेणियों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लोगों के कल्याण के लिए लगातार सक्रिय है। उन्होंने कहा कि वित्तीय सहायता की अदायगी सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में की जाती है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें