TOP Story Exclusive: चांदनी चौक के व्यापारियों में सरकार और एमसीडी के खिलाफ भारी रोष

TOP Story Exclusive: चांदनी चौक के व्यापारियों में सरकार और एमसीडी के खिलाफ भारी रोष

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली के चांदनी चौक मार्केट के व्यापारियों में सरकार और एमसीडी के फैसले को लेकर गहरी नाराजगी है। चांदनी चौक मर्केंटाइल एसोसिएशन के प्रधान श्री भगवान बंसल ने इस मुद्दे पर चिंता जताई है। श्री भगवान बंसल ने कहा कि सरकार, एमसीडी और पुलिस ने चांदनी चौक मार्केट में बूम बैरियर लगवाकर उन्हें चैन और ताले से बंद कर दिया है। इस फैसले से व्यापारी काफी परेशान हैं, क्योंकि चांदनी चौक मार्केट, जो एशिया की सबसे बड़ी और विविध व्यापारिक गतिविधियों वाली मार्केट है, में लगभग एक लाख दुकानें हैं।

व्यापारियों का कहना है कि बैरियर और ताले लगने से उनकी दुकानों पर माल की लोडिंग और अनलोडिंग मुश्किल हो गई है। इससे उनके व्यापार पर सीधा असर पड़ रहा है। श्री बंसल ने कहा, “अगर सरकार इसी तरह मनमानी करती रही तो व्यापारी अपनी दुकानें बंद कर सरकार को चाबियां सौंप देंगे। सरकार को यह बताना चाहिए कि क्या वह हमें रोजगार देगी?”व्यापारियों ने सरकार से तुरंत इस निर्णय को वापस लेने की मांग की है और चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही बैरियर नहीं हटाए गए, तो वे चांदनी चौक मार्केट को पूरी तरह बंद कर देंगे।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img