Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Chandigarh : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए दिवाली के तोहफे का ऐलान; महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरीHapur News : धौलाना की नमकीन फैक्ट्री में मिला मानकों से खिलवाड़, विभाग ने जब्त किया 1750 किलो बेसनMathura : मथुरा के बेसिक शिक्षा विभाग में तबादलों का बड़ा खेल, पति-पत्नी को एक ही विद्यालय में तैनातीMathura : अखिलेश यादव कर रहे सरेंडर, योगी को चुनौती देने वाले पीछे हटे- श्रीकांत शर्माGTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में नाबालिग के निकाह को पुलिस ने किया रोका, सीडब्ल्यूसी टीम किशोरी को ले गई

Hapur News : हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में आयोजित हो रहे नाबालिग के निकाह में पहुंची पुलिस ने निकाह को रोक दिया। मामले की जानकारी सीडब्ल्यूसी (बाल कल्याण समिति) को दी गई। मौके पर पहुंची टीम किशोरी को अपने साथ ले गई है।

क्षेत्र के गांव निवासी किशोरी का निकाह उसके ही परिजन ने एक युवक से तय कर दिया गया था। निकाह के लिए 23 नवंबर की तिथि तय की गई। इसके लिए परिवार के लोगों ने सभी तैयारी करते हुए बारात को आमंत्रित किया। रविवार की सुबह को किशोरी हाथ में मेंहदी लगाए बैठी बरात का इंतजार कर रही थी। इसी बीच अचानक दोपहर के समय पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी की आयु के संबंध में जानकारी की।

कुछ देर तक हुई गहमागहमी के बाद दुल्हन नाबालिग पाई गई तो पुलिस ने मौके पर सीडब्ल्यूसी (बाल कल्याण समिति) को बुला लिया गया। यहां टीम ने आकर निकाह को रुकवाते हुए नाबालिग दुल्हन को अपने साथ ले गई। इस दौरान निकाह की संपूर्ण तैयारी ऐसे ही सजी रह गई।

सीडब्ल्यूसी (बाल कल्याण समिति) टीम के अधिकारियों ने दुल्हन के परिजन को बताया कि बाल विवाह अपराध है इसके लिए कानून बना हुआ है। यदि बाल विवाह किया जाता है तो परिवार के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाती है। बाल कल्याण समिति के सदस्य अभिषेक त्यागी ने बताया कि किशोरी का विवाह रुकवाते हुए परिजन को मामले की जानकारी दी गई है। किशोरी को गाइड कर वन स्टाप सेंटर भेजा जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें