Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Delhi Kabir Nagar Clash: दिल्ली के कबीर नगर में बच्चे को लेकर विवाद, चाकू-तलवार से हमला, कई घायल

Kabir Nagar clash news, Delhi Kabir Nagar violence, Kabir Nagar knife attack,

Delhi Kabir Nagar Clash: दिल्ली के कबीर नगर में बच्चे को लेकर विवाद, चाकू-तलवार से हमला, कई घायल

रिपोर्ट: रवि डालमिया

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के कबीर नगर इलाके में एक मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। नमाज़ पढ़कर घर लौट रहे एक बच्चे को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते दो पक्षों के बीच खूनी झड़प में बदल गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पीड़ित परिवार के मुताबिक, विवाद उस समय शुरू हुआ जब नमाज़ पढ़कर लौट रहे एक बच्चे को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस हो गई। पहले तो कहासुनी हुई, लेकिन कुछ ही देर में मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और झगड़ा हिंसक हो गया।

आरोप है कि हमलावरों ने पहले बोतलें फेंककर हमला किया और फिर चाकू तथा तलवार जैसे धारदार हथियारों से हमला कर दिया। उस समय पास ही पेप्सी की दुकान पर बैठे नौशाद नाम के युवक को भी निशाना बनाया गया, जिसके बाद स्थिति और बिगड़ गई। इस हमले में करीब चार से पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालात को काबू में किया। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि घटना में शामिल आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें