Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

नई दिल्ली: खिलाड़ियों संग आम लोगों को लाभ पहुंचा रहा स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर

नई दिल्ली: - एसआईसी में मिलती है खेल के दौरान लगने वाली गंभीर चोटों और जोड़ों की सर्जरी व इलाज की सुविधा
नई दिल्ली: - एसआईसी में मिलती है खेल के दौरान लगने वाली गंभीर चोटों और जोड़ों की सर्जरी व इलाज की सुविधा

नई दिल्ली, 9 जनवरी : सफदरजंग अस्पताल का स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर (एसआईसी) सिर्फ खिलाड़ियों को ही नहीं बल्कि फिटनेस के प्रति उत्साही सभी लोगों को उपचार प्रदान करता है।

यह बातें चिकित्सा अधीक्षक डॉ कपिल सूरी ने एसआईसी की विस्तारित सेवाओं का एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कहीं। उनके साथ एसआईसी के निदेशक डॉ दीपक जोशी भी मौजूद रहे। इस अवसर पर डॉ सूरी ने कहा, स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर में खेल के दौरान लगने वाली गंभीर चोटों, जोड़ों के विकारों और मांसपेशियों की सर्जरी के अलावा अत्याधुनिक तकनीकों से इलाज किया जाता है। इसकी स्थापना वास्तव में 2008 में स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा खेल चोटों और जोड़ों के विकारों में विशेष देखभाल की बढ़ती जरूरत को पूरा करने के लिए की गई थी।

डॉ जोशी ने कहा, एसआईसी की स्थापना वास्तव में 2008 में स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा खेल चोटों और जोड़ों के विकारों में विशेष देखभाल की बढ़ती जरूरत को पूरा करने के लिए की गई थी। यह अत्याधुनिक तकनीक व सुविधा से लैस है, जिसमें आयातित व्यायाम मशीनें, टेक्नो जिम, अंडरवाटर ट्रेडमिल, हाइड्रोथेरेपी पूल और उन्नत संतुलन प्रणाली शामिल हैं। इसके अलावा वैक्यूम स्पोर्ट्स मशीन, व्यक्तिगत बायोफीडबैक सुदृढ़ीकरण प्रणाली और आगामी बायोमैकेनिक और मोशन एक्शन लैब्स की सुविधा भी उपलब्ध है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें